धनबादः धनबाद नगर निगम द्वारा एक नायाब और अनोखी पहल शुरु की गई। नगर निगम ने दीपावली पर अभियान की शुरुआत करते हुए स्वच्छ दीपावली और शुभ दीपावली की शुरुआत उपायुक्त वरुण रंजन ने अपने आवास पर हस्ताक्षर कर के की।
इस दौरान नगर आयुक्त रवि राज शर्मा सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे। सभी ने बारी-बारी से हस्ताक्षर कर इसकी शुरुआत की।
सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की सलाह
इस दौरान उपायुक्त वरूण रंजन एवं नगर आयुक्त ने सभी को दीपावली एवं छठ पर्व की बधाई दी और लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने तथा ग्रीन दिवाली मनाने की अपील की।
साथ ही बताया कि दीपावली के ठीक बाद छठ घाटों की दोबारा साफ-सफाई कराई जाएगी। पूर्व में भी छठ घाट के साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है।


