Dhanbad: गोविंदपुर थाना में एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का शिकायत की है। करमाटांड़ पंचायत के फकीरडीह की रहने वाली एक गर्भवती महिला ने ससुराल वालों पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
Dhanbad:ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
विवाहित महिला ने बताया कि गर्भवती होने के बावजूद उनके पति अफरीदी शाह का दूसरी महिला से अफेयर है। दो बार महिला के साथ भाग भी चुका है। महिला के पिता मंजूर शाह ने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी की शादी विगत फरवरी महीने में उन्हीं के गांव निवासी शमीम शाह के बेटे अफरीदी शाह से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच दो बार जान से मारने की कोशिश भी की गई।
अनिल पांडेय की रिपोर्ट
Highlights