Dhanbad : नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह को मिली जमानत, 7 साल का कठिन संघर्ष आज रंग लाया-रागिनी सिंह

Dhanbad : झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके परिवार और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने संजीव सिंह को बड़ी राहत देते हुए जमानत प्रदान की, जिससे उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। घर में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां परिवार के सदस्य एक-दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आए।

ये भी पढ़ें- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन की भावुक प्रतिज्ञा, कहा-बाबा के हर सपने को करूंगा पूरा… 

इस खुशी के मौके पर झरिया विधायक और संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने News 22scope से बात करते हुए अपने दिल की बात साझा की। उन्होंने कहा, “यह सात साल का बेहद कठिन दौर था। उस समय हमें घर से निकलकर जनता के बीच जाना पड़ा। मगर हमें हमेशा न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और आज वो भरोसा सही साबित हुआ।”

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : सावधान! क्या आपके मिठाई में है मिलावट, खाद्य सुरक्षा टीम ने किया निरीक्षण… 

Dhanbad : कार्यकर्ताओं ने फोड़े बम, खिलाई मिठाइयां

बताते चलें कि पूर्व विधायक संजीव सिंह पर पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में शामिल होने का आरोप था, जिसके चलते उन्हें जेल भेजा गया था। इस मामले ने झारखंड की राजनीति में हलचल मचा दी थी और झरिया की सियासत में बड़ा मोड़ आया था।

ये भी पढ़ें- Neeraj Singh Murder Case में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत 

रागिनी सिंह ने आगे कहा कि इतने सालों में जनता का जो समर्थन मिला, वह उनकी सबसे बड़ी ताकत बना। “हमने न केवल कानूनी लड़ाई लड़ी, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक मोर्चों पर भी मजबूती से डटे रहे,” उन्होंने जोड़ा। संजीव सिंह की रिहाई से राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। संजीव सिंह के समर्थको में खुशी का माहौल है। सभी कार्यकर्ता बम फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपना खुशी जाहिर कर रहे हैं।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Dhanbad : मारा गया धनबाद कुख्यात अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह, STF के साथ मुठभेड़ में ढेर… 

Palamu Murder : प्रेमी के लिए पति की बलि! पहले बनाया दोस्त, फिर पिलाई शराब और उतार दिया मौत के घाट… 

Ranchi Crime : साजिश नाकाम, हथियारों से लैस दो अपराधी गिरफ्तार… 

Tender Commission Scam : टेंडर घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने सुप्रीम कोर्ट में दी जमानत याचिका 

Bokaro : 6 महीने के बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप… 

Breaking : झरिया में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, व्यवसायी चीनू अग्रवाल के ठिकानों पर रेड… 

Breaking : दिशोम गुरु के नाम सीएम का भावुक पोस्ट-‘क्रांति की हर गूंज नेमरा में जिंदा है’ 

 

Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को Hartalika Teej और Ganesh Chaturthi,...

 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनायी जायेगी। जानें तीज व्रत, गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।Hartalika Teej 2026...

Kurmi Community: कुड़मी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 सितंबर को...

 कुड़मी समाज 20 सितंबर को पुरुलिया में करम महोत्सव के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने और ST Status...

Bank Strike 2026: 11 सितंबर से Bank Strike, सितंबर में 10...

11 सितंबर से बैंक हड़ताल शुरू होगी। सितंबर में हड़ताल और छुट्टियों के कारण झारखंड में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे कैश...