Dhanbad: दिनदहाड़े महिला से चेन छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad: आज शाम एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी। धैया स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना शाम करीब 5 बजे की है।

Dhanbad: महिला से चेन छिनतई

जानकारी के अनुसार, धैया लहबनी की रहने वाली लीला देवी, भदानी अस्पताल में काम कर घर लौट रही थीं। जैसे ही वह धैया स्कूल के पास पहुंचीं, पल्सर 220 बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके गले से एक भर सोने की चेन झपट ली। दोनों अपराधी हेलमेट पहने हुए थे और घटना को अंजाम देकर तेजी से फरार हो गए।

Dhanbad: जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता लीला देवी ने तुरंत अपने बेटे विक्की पासवान को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद विक्की पासवान ने पुलिस को सूचना दी और धनबाद थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img