Dhanbad : धनबाद के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित पानी टंकी के पास शनिवार रात को किन्नरों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के तीन किन्नर घायल हो गए हैं। घायल किन्नरों में राशि, वर्षा और किरण शामिल हैं। यह मारपीट क्षेत्रीय विवाद और नेगी वसूली को लेकर होने का अनुमान है। घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : बलियापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौके पर ही मौत…
Dhanbad : क्षेत्रीय विवाद और नेगी वसूली में मारपीट की आशंका
घायलों में से राशि ने बताया कि वह अपनी साथी किन्नर वर्षा और किरण के साथ शक्तिपुंज एक्सप्रेस से धनबाद आई थीं। पुराना बाजार में पान खाने के दौरान अचानक बरवाड़ा के किन्नर समूह ने उन्हें घेर लिया। इस किन्नर समूह में एक दर्जन से अधिक किन्नर और कुछ युवक शामिल थे। राशि और उसके साथियों के मुताबिक, समूह के लोगों ने उन्हें घेरकर सवाल किया कि वे ट्रेन में कैसे चढ़ गईं और फिर बिना किसी वजह के उन पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- Giridih : सड़क क्रॉस कर रही महिला को पिकअप वैन ने रौंदा, गंभीर…
तीन किन्नर गंभीर रुप से घायल
मारपीट के दौरान राशि के हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि वर्षा को आंतरिक चोटें आईं। तीनों घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : धड़ल्ले से चल रही अवैध बालू की तस्करी, बीएसएल की लापरवाही…
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बैंकमोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मारपीट के पीछे क्षेत्रीय विवाद और नेगी वसूली हो सकती है जो किन्नर समुदाय में कभी-कभी देखने को मिलती है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की योजना बना रही है।
अनिल पांडे की रिपोर्ट–
Highlights







