Giridih : सड़क क्रॉस कर रही महिला को पिकअप वैन ने रौंदा, गंभीर…

Giridih : गिरिडीह के गावां कृषि फॉर्म के सामने देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक बोलेरो पिकअप वाहन ने महिला को चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गावां निवासी आशा देवी के रुप में हुई है।

ये भी पढ़ें- Ramgarh Murder : शराब के नशे में दरिंदा बना पति, लोहे के रॉड से मार पत्नी की कर दी हत्या… 

Giridih : अस्पताल में इलाजरत महिला
Giridih : अस्पताल में इलाजरत महिला

Giridih : पिकअप चालक को ग्रामीणों ने पीटा

बताया जाता है कि वह घर के बाहर सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी बीच गिरिडीह से बिहार जा रही एक बोलेरो पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे गावां अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : छोटा तालाब के पास से बच्चे का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

घटना के दौरान भीड़ द्वारा वाहन चालक बिहार के नालंदा निवासी संजय सिंह के साथ भी हाथापाई मारपीट की बात सामने आ रही है। पुलिस ने चालक को भीड़ से बचाकर अस्पताल लाया, जहां उसका भी इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : नजर हटी और सामान गायब! मास्टरमाइंड सहित 11 शातिर अपराधी गिरफ्तार… 

गावां से सागर गुप्ता की रिपोर्ट…

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...