31 दिसंबर की रात बॉलीवुड गायिका ममता शर्मा के गीतों पर झूमेगा धनबाद

धनबादः धनबाद में 31 दिसंबर की रात लुबी सर्कुलर रोड स्थित यूनियन क्लब में बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका ममता शर्मा के गीतों पर धनबाद झूमेगा। इसमें बॉलीवुड की मशहूर एंकर कविता अपनी एंकरिंग से दर्शकों का मनोरंजन करेगी। यह जानकारी रविवार को यूनियन क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में क्लब के उपाध्यक्ष चरणप्रीत सिंह ने दी।

धनबाद कार्यक्रम 1 22Scope News

गायिकी से गर्माहट घोलेगी ममता शर्मा

उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में लोगों को थिरकने के लिए मजबूर करने वाले गीत मुन्नी बदनाम हुई, फेविकोल, टिंकू जिया आदि गीतों से वे लोगों को मदहोश करेगी। इसके अलावा कार्यक्रम में ज्योत्सना गर्ल्स, टर्प सर्द हवा में अपनी गायिकी से गर्माहट घोलेगी।

धनबाद कार्यक्रम 3 22Scope News

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नहीं चाहते हैं एयरपोर्ट चालू हो: बिरंची नारायण

कार्यक्रम शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इसमें क्लब मेंबर व उनके गेस्ट को ही प्रवेश दिया जाएगा। मुख्य अतिथि क्लब के अध्यक्ष धनबाद SSP संजीव कुमार होंगे। डांस व मस्ती के साथ क्लब के सदस्य नए साल में प्रवेश करते ही केक काटकर नव वर्ष मनाएंगे। इसमें सभी के लिए तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन की व्यवस्था भी की गई है।

NEET UG 2026 re-exam today: हजारीबाग के 9 परीक्षा केंद्रों के...

NEET UG 2026 re-exam today: ज़िला प्रशासन ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के आयोजित करने के लिए सुरक्षा इंतज़ाम...

बोकारो क्लब में योग का उत्साह, BSL अधिकारियों ने मनाया 12वां...

बोकारो: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, 21 जून को बोकारो क्लब में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की ओर से एक खास कार्यक्रम...

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...