Dhanbad : मामूली सी बात पर युवकों ने किया जमकर बवाल और मारपीट, 4 हिरासत में…

Dhanbad : धनबाद के पार्क मार्केट स्थित एम बाजार में शुक्रवार को मामूली बात को लेकर कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ की गई और कर्मियों के साथ मारपीट की घटना भी हुई जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सूचना पर स्थानीय धनबाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे हैं चार युवकों को पकड़कर थाना ले आई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : बाबूलाल के आरोप का कल्पना ने दिया करारा जवाब कहा-शर्म की बात है… 

0990 min 22Scope News

Dhanbad : ग्राहक का टोकन कहीं खो गया था

घटना की जानकारी देते हुए संचालक और पार्क मार्केट चेंबर के अध्यक्ष संजीव चौरसिया ने बताया कि समान रखने के एवज़ में ग्राहक को टोकन दिया गया था। ग्राहक द्वारा टोकन प्रस्तुत नहीं किये जाने के बाद आधार कार्ड या कोई भी पहचान के कागजात की मांग की गई थी जिसे लेकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और कर्मियों के साथ मारपीट की।

युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस

इस दौरान महिला गार्ड के साथ भी मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस चार लोगों को हिरासत में ले चुकी है। हालांकि धनबाद थाना प्रभारी ने बगैर कैमरे के सामने आए पूरे मामले पर बताया कि हीरापुर की एक महिला कुछ खरीदारी करने गई थी। महिला ने मॉल में घुसने से पहले अपना सामान बाहर काउंटर में रखा था जिसके बाद महिला को टोकन दिया गया था।

ये भी पढ़ें- Breaking : नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नये चेयरमैन… 

खरीदारी करने के बाद उसके पुत्र द्वारा सामान की मांग की जाने पर दुकान संचालक ने टोकन की मांग की पर युवक के पास टोकन नहीं था। महिला ने टोकन कहीं गुम कर दिया था। टोकन खो जाने के बाद दुकान संचालक ने उसे कोई भी पहचान पत्र लेकर आने को कहा। इसके बाद युवक कुछ अन्य युवकों को साथ ले गया और दुकान में हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद सभी को पकड़कर धनबाद थाना ले आया गया है और पूछताछ जारी है।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

Saffrn

Trending News

RIMS NEET Coaching Update: गरीब छात्रों के लिए बड़ा फैसला, अब...

रिम्स ने NEET कोचिंग योजना में बड़ा बदलाव किया, अब झारखंड के सभी स्कूलों के गरीब छात्र कर सकेंगे आवेदन, सीनियर रेजिडेंट की सूची...

Ranchi Gas Supply Update: गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, अब घर-घर...

 रांची में गैस संकट के बीच प्रशासन सख्त, सभी एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, घर-घर डिलीवरी अनिवार्य, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई।Ranchi Gas Supply Update रांची:...

CNLU Moot Court 2026: पटना में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन, 52...

पटना के CNLU में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, 52 टीमों की भागीदारी, दिल्ली विश्वविद्यालय विजेता घोषित।CNLU Moot Court 2026 पटना: सूचना...

Ramgarh Blast Incident: हेसला इस्पात प्लांट की चिमनी में धमाका, 9...

रामगढ़ के हेसला स्थित इस्पात प्लांट में जोरदार धमाका, 9 मजदूर घायल, कई की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर शुरू किया विरोध।Ramgarh...

Ranchi Naxal Case: प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा शख्स सत्यापन...

 रांची के होटवार जेल में प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा व्यक्ति सत्यापन से पहले फरार, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता, जानिए पूरा मामला।Ranchi Naxal...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img