लव जिहाद का शिकार होने से बची धनबाद की युवती, पुलिस ने युवक को भेजा जेल

धनबादः जिले के निरसा विधानसभा अंतर्गत कुमारधुबी बाजार में शुक्रवार की रात लव जिहाद का मामला सामने आया. बजरंग दल के लोगों ने लव जिहाद के आरोप में प्रेमिका के समक्ष प्रेमी युवक की पिटायी कर दी. सूचना पाकर कुमारधुबी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने युवक को भेजा जेल

कुमारधुबी ओपी प्रभारी संदीप कुमार यादव ने कहा कि पीड़िता के पिता की लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. साथ ही पूछताछ के बाद आरोपी युवक को धनबाद जेल भेज दिया गया. वहीं पीड़िता को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे

ओपी प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि दर्ज एफआईआर में युवक पर भगाकर जबरन शादी और धर्म परिवर्तन का आरोप है. वहीं पूछताछ के बाद प्रेमी युवक को पुलिस ने धनबाद जेल भेज दिया. प्रेमी युवक बोकारो का रहने वाला है. युवक कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करता है.

युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी बोकारो में होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान युवक से उसकी पहचान हुई. युवक ने खुद को हिन्दू बता कर बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया. शुक्रवार की शाम कुमारधुबी बाजार जाने की बात कह बेटी घर से निकली थी.

उन्होंने बताया कि लोगों से जानकारी मिली कि एक युवक उसकी बेटी को जबरन भगाकर ले जा रहा था. तभी कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे. युवक से पूछताछ की.

पूछताछ के क्रम में पहले उसने खुद को हिन्दू बताया, लोगों का आक्रोश देख बाद में उसने स्वीकार किया कि वह मुस्लिम है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कुमारधुबी ओपी पहुंच कर युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...

Ranchi Bike Theft:रांची में Police की बड़ी लापरवाही, चोरी की बाइक...

रांची के रिम्स से चोरी हुई बाइक सुजाता चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ी, लेकिन सत्यापन के बजाय 9 हजार का चालान काटकर चोर...