नालंदा में नीतीश के आगमन को लेकर धरहरा गांव दुल्हन की तरह तैयार

नालंदा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर पूरा बिहारशरीफ शहर और नानंद धरहरा गांव दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार है। उनके इस प्रगति यात्रा के दौरान लगभग 300 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा, जिससे जिले के विकास को एक नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री मोहनपुर मतस्य हैचरी, बिहारशरीफ के बड़ी पहाड़ी में बने हेल्थ फिटनेस पार्क और सबैत पंचायत में अति पिछड़ा वर्ग के आवासीय बालिका विद्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। ये योजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हैं ताकि कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। बिहारशरीफ और नालंदा के लोग मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं और विकास कार्यों की इस सौगात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : 19 फरवरी को सासाराम में प्रगति यात्रा करेंगे CM नीतीश कुमार, तैयारी पूरी

यह भी देखें :

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!