Commercial Advertisment

19 को सासाराम में प्रगति यात्रा करेंगे नीतीश, तैयारी पूरी

सासाराम : सीएम नीतीश कुमार कल यानी 19 फरवरी को सासाराम में अपने प्रगति यात्रा के दौरान आ रहे हैं। उनके आगमन से पहले ही चेनारी के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के नेता ललन पासवान ने सीएम नीतीश कुमार से मांग किया है कि वे रोहतास तथा कैमूर जिला में भी मेडिकल कॉलेज की घोषणा करें। क्योंकि बिहार के लगभग सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। ऐसे में रोहतास तथा कैमूर की जनता भी चाहती है कि इलाके में सरकारी मेडिकल कॉलेज हो। साथ ही बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना भी यहां की जनता की मांग है।

भगवान के बाद किसी पर विश्वास कर सकते हैं तो वह नीतीश कुमार – पूर्व विधायक ललन पासवान

उन्होंने तैयारी का जायजा लिया और कहा कि बिहार में अगर भगवान के बाद किसी से कोई उम्मीद किया जा सकता है तो वह सिर्फ नीतीश कुमार हैं। और उन्हें विश्वास है कि सीएम नीतीश कुमार रोहतास और कैमूर के जनता के मांग को जरूर पूरा करेंगे। वह चाहते हैं कि इस इलाके में शिक्षा का विकास हो। पर्यटन के क्षेत्र में भी यह इलाका पहले से ही काफी विकसित रहा है। ऐसे में इस पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बता दें कि कल सीएम अपने प्रगति यात्रा के दौरान रोहतास जिला आ रहे हैं। इस दौरान वे कई योजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगे।

यह भी पढ़े : नीतीश आज प्रगति यात्रा पर जाएंगे कैमूर, देंगे कई योजनाओं की सौगात

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

 

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...