चिराग के घर पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान व विनोद तावड़े, सीट शेयरिंग को लेकर हो रही है चर्चा

दिल्ली : बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े और चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात करने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हो रही है। सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली में एनडीए की बड़ी बैठक हो रही है। दिल्ली में सीट शेयरिंग फार्मूले को लेकर एक अहम बैठक चल रही है, जिसमें विनोद तावड़े, धर्मेंद्र प्रधान व बिहार के मंत्री मंगल पांडे शामिल हैं। यह बैठक चिराग पासवान के आवास पर हो रही है।

Goal 7 22Scope News

चिराग के घर पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान – बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग पर फैसला लेने की कोशिशें तेज हो गई हैं

आपको बता दें कि बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग पर फैसला लेने की कोशिशें तेज हो गई हैं। चिराग पासवान की पार्टी 45 से 54 सीटों की मांग कर रही है, लेकिन एनडीए इस पर सहमत नहीं है और उन्हें कम सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कह रहा है।

यह भी देखें :

विनोद तावड़े ने किया ट्वीट, कहा- आज चिराग पासवान के आवास पर उनसे मुलाकात हुई, धर्मेंद्र प्रधान व मंगल पांडे भी रहे मौजूद

बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीक कर लिखा कि लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से आज केंद्रीय मंत्री व बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे के साथ बिहार चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बिहार की प्रगति के लिए एनडीए सरकार आवश्यक है और इसके लिए एनडीए गठबंधन के सभी साथी संकल्पबद्ध हैं। चिराग पासवान से मुलाकात के बाद तस्वीर साझा की गई है और कहा गया कि एक से दो दिन में सीट शेयरिंग फाइनल कर दी जाएगी।

चिराग के घर पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान व विनोद तावड़े, सीट शेयरिंग को लेकर हो रही है चर्चा
चिराग के घर पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान व विनोद तावड़े, सीट शेयरिंग को लेकर हो रही है चर्चा

यह भी पढ़े : चुनावी बिगुल बजते ही एक्शन में नीतीश, CM आवास में बुलायी बड़ी बैठक

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!