ढुल्लू महतो ने सरयू राय को भेजा लिगल नोटिस, अब आगे क्या…….

Dhanbad- धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक ढुल्लू महतो ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को लिगल नोटिस भेजा है। नोटिस में उनके वकील के द्वारा कहा गया है कि या तो अपनी कही गई बातों के लिए विधायक सरयू राय माफी मांगे अन्यथा उनके खिलाफ मुकदमा किया जाएगा।

ढुल्लू महतो 1 22Scope News

जाने क्या है पूरा मामला

बता दें कि विधायक सरयू राय ने धनबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ढुल्लू महतो के खिलाफ कई आरोप लगाए थे। कहा था कि उनके खिलाफ 50 मामले लंबित है। दो-तीन मामलों को मिलाकर 4 साल से अधिक की सजा हुई है। नोटिस में कहा गया है कि आप यानी विधायक सरयू राय लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस फेसबुक पर कर तीन बार के लगातार बाघमारा से विधायक रहे तथा वर्तमान में भाजपा के धनबाद लोकसभा के उम्मीदवार ढुल्लू महतो पर कई तरह के अनर्गल आरोप लगाए हैं।

ढुल्लू महतो की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई

वकालतन नोटिस में कहा गया है की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपने कई तरह के झूठे आरोप लगाकर हमारे क्लाइंट की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि आपने कई तरह के अनपार्लियामेंट्री शब्दों का प्रयोग किया है। आपका प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी तरह से मेरे क्लाइंट के सामाजिक छवि को धूमिल करने के लिए था। नोटिस में कहा गया है कि या तो आप माफी मांगे अथवा आपके खिलाफ मुकदमा किया जाएगा।

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...