मोकामा : मोकामा प्रखंड के कसहा दियारा का आतंक गोहन बिंद उर्फ मोहन बिंद आखिरकार मोकामा पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। मरांची पुलिस ने इस कुख्यात अपराधी को एक देसी कट्टा और कारतूस के साथ दबोच लिया। बाढ़ एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार कसहा दियारा के सरकारी स्कूल के पास से गोहन बिंद की गिरफ्तारी हुई है। तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और एक कारतूस भी बरामद किया गया है। हत्या समेत कई मामलों में गोहन बिंद को पुलिस एक साल से तलाश कर रही थी। इस अपराधी की गिरफ्तारी से दियारा में खुशी छा गई है।
यह भी पढ़े : पार्सल वैन की आड़ में लाई जा रही शराब की खेप जब्त, एक गिरफ्तार
यह भी देखें :
विकास कुमार की रिपोर्ट


