डीआईजी नवीन चंद्र झा ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

रोहतास : खबर रोहतास जिले के सासाराम से है। जहां शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने बुधवार को सासाराम अनुमंडल पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के संदर्भ में जानकारी देते हुए डीआईजी ने बताया कि यह एक रूटिंग वार्षिक निरीक्षण था। जिसके तहत पुलिस पदाधिकारीयों को पेंडिंग केसेस, सुपरविजन एवं उससे संबंधित कमीयों को दूर करने के लिए निर्देशित किया गया है। पाक्सो, रेप एवं अन्य मामलों के निष्पादन के लिए 60 दिनों की समय सीमा निर्धारित की गई है तथा सभी थाना अध्यक्षों को आवेदक एवं शिकायतकर्ता के साथ बेहतर व्यवहार रखने के लिए कहा गया है।

वहीं शहर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं पर खेद व्यक्त करते हुए डीआईजी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ एवं सभी थाना अध्यक्षों को असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसका असर जल्द देखने को मिलेगा। साथ हीं अपराध के दृष्टिकोण से शाहाबाद प्रक्षेत्र के अन्य जिलों की तुलना के सवाल पर डीआईजी ने कहा कि सभी जिले चुनौती पूर्ण हैं। लेकिन कांडों के निष्पादन के मामले में रोहतास जिले की स्थिति बेहतर है। वार्षिक निरीक्षण के दौरान सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार, नगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन राय, मुफस्सिल थानाध्यक्ष धनंजय कुमार निर्दोष और धौढाड ओपीध्यक्ष जयराम शुक्ला सहित सासाराम अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्ष मौजूद रहे।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...