विदाई समारोह में बोले निदेशक, जनसंपर्क विभाग – काम के प्रत‍ि ईमानदार होने से मिलती है सफलता

विदाई समारोह में बोले निदेशक, जनसंपर्क विभाग – काम के प्रत‍ि ईमानदार होने से मिलती है सफलता

पटना, 11 दिसंबर : जनसंपर्क विभाग के सभागार में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्‍तव को अधिकारियों और कर्मियों ने भावभीनी विदाई दी।

344aada6 4486 45dc 824d 3b5e09025534 22Scope News

646afbbe 26a1 4843 8c16 441f3fb13bc9 22Scope News

बिहार के प्रति सोच का नजरिया बदलने की जिम्मेवारी आपके उपर 

इस अवसर पर उन्‍होंने कहा क‍ि इस विभाग का कार्य बहुत ही महत्‍वपूर्ण है। आप सभी के मेहनत की वजह से ही इस विभाग में बेहतर कार्य हो सका। इसके लिए मैं सबका आभारी हूं। उन्‍होंने कहा क‍ि काम के प्रत‍ि ईमानदार होने से सफलता मिलती है। जिस मानसिकता और सोच से बिहार को देखा जाता है उसे बदलने की जरूरत है। इसकी महत्‍वपूर्ण जवाबदेही आपके उपर है। कोई भी काम दिल से करना चाहिए। मेरे साथ सभी ने लगन और मेहनत के साथ कार्य किए हैं। दोनों एजेंसी भी बेहतर कार्य कर रही है।

a075854f fcbf 4c97 be49 d6af16892203 22Scope News

अधिकारियों ने अंगवस्त्र,मोमेंटों और पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

वहीं अपर सचिव राजीव कुमार सिंह ने कहा क‍ि आप विभाग से ज्‍यादा खुद ध्‍यान देते थे, जिसके वजह से विभाग में काफी बदलाव आया है। संयुक्‍त सचिव बिदु भूषण चौधरी ने कहा क‍ि आपके काम करने के तरीके से विभाग नये मुकाम पर पहुंचा है। इनके कार्यशैली से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं सुनील कुमार पाठक, राजेश चंद्रा सहित अन्‍य अधिकारियों ने निदेशक वैभव श्रीवास्‍तव के कार्य की सराहना की। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मियों ने उन्‍हें अंगवस्त्र, मोमेंटों और पुष्‍पगुच्‍छ देकर उन्‍हें विदाई दी। इस मौके पर अपर सचिव सत्‍येंद्र कुमार, संयुक्‍त निदेशक रविभूषण सहाय सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद थे। संचालन उपनिदेशक नीना झा ने किया।

ये भी पढे :  जल जीवन हरियाली मिशन से उपेक्षित रहे कुएं, तालाब और आहर हुये पुनर्जीवित, राज्यभर के करीब 38 हजार कुओं का हुआ कायाकल्प

 

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...

Jharkhand Teacher Training: नवंबर में होगा TNA, 27 अक्टूबर से मॉक...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक TNA मॉक टेस्ट होगा। रांची में FLN चैंपियनशिप के 49% शिक्षक अब तक...