समाजवादी नेता युसूफ मेहर अली के सम्मान में परिचर्चा का आयोजन, तेजस्वी भी मौजूद

पटना : पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी व समाजवादी नेता युसूफ मेहर अली के सम्मान में परिचर्चा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी सहित वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं शिक्षाविद् भी परिचर्चा कार्यक्रम में भाग लेंगे। परिचर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पार्टी स्थित प्रदेश कार्यालय में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा, केंद्र सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार में जिस तरीके से जातीय जनगणना कराई गई है। प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को पूरे देश में करना चाहिए। बिहार में जिस तरीके से बेरोजगारों को नौकरी दी जा रही है इससे देश के कई राज्य भी सबक ले रहे हैं।

वहीं तेजस्वी यादव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी जमकर बरसे। इसके साथ उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में महागठबंधन की सरकार ने जो वादा किया था 10 लाख लोगों को नौकरी देने का 2025 तक इस मुकम्मल तरीके से पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ तेजस्वी यादव ने कांग्रेस पार्टी को भी इस बात का एहसास कर दिया कि कांग्रेस पार्टी से बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल है। आज कांग्रेस पार्टी भी राजद के आधार पर ही चल रही है। तेजस्वी ने कहा कि आज जाति जनगणना की बात पूरे देश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी भी कर रहे हैं। तेजस्वी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इन लोगों के बाद का कोई तथ्य नहीं है। लिहाजा इन लोगों के बाद का जवाब देना कोई मकसद नहीं है।

आफताब आलम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope 

Bokaro BSL Displaced Protest: नौकरी की मांग पर विस्थापितों का प्रदर्शन...

Bokaro BSL Displaced Protest: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। टू-टैंक गार्डन...

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...