Advertisment

छात्र के 2 गुटों में विवाद, प्राचार्य वाहन पर हमले के बाद बिगड़ा माहौल

सुल्तानगंज : भागलपुर में इंजीनियरिंग छात्र की पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी। इस हमले में एक दर्जन से अधिक छात्र जख्मी है। तीन लोगों की स्थिति खराब बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात रैगिंग को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। फर्स्ट सेमेस्टर के छात्राओं की रैगिंग सीनियर ने शुरू कर दिया था। घटना की सूचना पर विवाद सुलझाने आए कॉलेज प्राचार्य की गाड़ी को भी छात्रों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में तूल पकड़ता देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची। पुलिस पहले आक्रोशित छात्रों को समझने की कोशिश की। इसके बाद इंजीनियरिंग छात्र ने पुलिस के वाहन पर हमला बोल दिया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों पर भी पत्थर फेंके गए। इस घटना में दो-चार पुलिसकर्मी को भी आंशिक रूप से चोट आने की सूचना है। मामला उग्र होते देख जिले के वरीय अधिकारियों ने कई थाने की पुलिस को घटनास्थल पर भेज कॉलेज को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस ने भी सख्ती बढ़ाते हुए छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में घायल छात्र सौरभ कुमार को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया है। कुछ और भी छात्र के जख्मी होने की सूचना है। कुछ जख्मियों को सदर अस्पताल भी भेजा गया है।

Sultanganj Marpeet 22Scope News

इधर, बंद कमरे में छात्र डरे सहमे में हुए हैं मामले की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी डॉ. के रामदास और डीएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और लगातार छात्रों और कॉलेज प्रशासन से बात की। मामले पर सिटी एसपी डॉक्टर के रामदास ने बताया कि जख्मियों को इलाज के लिए मायागंज व सदर अस्पताल भेज दिया गया है। छात्रों के आक्रोशित गुट और कॉलेज प्रशासन से बात कर मामले को शांत कर लिया गया।

यह भी देखें :

हालांकि, दूसरे पक्ष में छात्रों के फैकल्टी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ भी मारपीट की जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित फैकल्टी ने आरोप लगाया कि प्राचार्य की गाड़ी के शीशे पुलिस वालों ने ही तोड़ा है। सिविल इंजीनियरिंग के शिक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि वह प्राचार्य के साथ घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनसे वहां रात में होने का कारण पूछा और उन पर लाठी बरसाने लगे। हालांकि पुलिस का कहना है कि छात्रों ने ही प्राचार्य की गाड़ी के शीशे तोड़े वाहन पर हमला किया। बताया गया कि लाठीचार्ज के दौरान कई छात्रों का लैपटॉप और मोबाइल भी टूट गया है।

यह भी पढ़े : आभूषण दुकान से तीन करोड़ की ज्वेलरी चोरी, नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

Bihar Modern Flower Mandi: फूल कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार? CM...

Bihar Modern Flower Mandi: बिहार में फूलों की खेती और व्यापार से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक आधुनिक बाज़ार की मांग...

Hazaribagh Prince Khan Gang: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह के 4...

Hazaribagh Prince Khan Gang: संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, ज़िला पुलिस ने प्रिंस खान गैंग से जुड़े चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार...

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा’ अभियान से रंगेगा बिहार, मंत्री...

 बिहार में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निकायों को तिरंगा रैली और जनभागीदारी बढ़ाने...