आभूषण दुकान से 3 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

सुल्तानगंज : भागलपुर जिला के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना से दो सौ मीटर दूर पर खरीक बाजार में सचिन ज्वेलर्स एंड संस की डायमंड, गोल्ड और सिल्वर के थोक और खुदरा ज्वेलरी की दुकान में नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने चोरी की। आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने ज्वेलरी की दुकान के पीछे का ग्रिल व शटर तोड़ दुकान से तकरीबन दो-तीन करोड़ से अधिक की राशि की ज्वेलरी की चोरी की। सभी अपराधी आभूषणों को लेकर छत के ऊपर गए। आभूषणों का डिब्बा छत के ऊपर फेंक सारा आभूषण लेकर छत की दीवार फांद कर भाग गए।

आपको बता दें कि अपराधियों का सारा कृत्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बाहर के लोगों को घटना की भनक तक नहीं लग सकी। अपराधियों को दुकान की भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी थी। छत के ऊपर खुली सिढ़ी से सभी दाखिल हुए। आधा दर्जन से अधिक अपराधी छत से नीचे आए। अपराधियों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को काला पॉलीथिन व पेपर से ढक दिया। अपराधियों ने परिसर के पीछे के ग्रिल का दरवाजा तोड़ कांप्लेक्स में प्रवेश किए। अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरे को उल्टा घुमा दिया और कुछ कमरों पर पेपर और काला प्लास्टिक लगा दिया। बाहर के बल्ब को खोल कर दिया ताकि अंधेरा बना रहे। ज्वेलरी की दुकान के अंदर का छोटे शटर व ग्लास के दरवाजे को तोड़ दिया चार अपराधी अंदर घुस ज्वेलरी की चोरी करने लगे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सभी अपराधियों के हाथ में घड़ी और कमर में पिस्टल दिख रहा है। कुछ अपराधियों के पास बड़ा हथियार व लोहे का रड दिख रहा है। दुकान के सामने में आगे-पीछे रैक पर जितने हीरे, सोने व चांदी की ज्वेलरी थी उठा लिया। अपराधी ज्वेलरी को अपने पॉकेट व थैली में रख रहे थे।

यह भी देखें :

परिसर में पीछे के दरवाजे का ताला तोड़ घुसे

अपराधियों को जैसे ज्ञात था कि दुकान में तिजोरी की चाबी कहां रखी गई है। तिजोरी की चाबी से तिजोरी खोल उसमें रखे डायमंड, सोना और चांदी को उठा लिया सभी अपराधी ज्वेलरी लेकर ऊपर गए व ज्वेलरी के डिब्बों को फेंक ज्वेलरी को लेकर बगलगीर की छत के दक्षिण जंगल की ओर कूद भाग गए। स्वर्ण व्यवसाय चोरी गए ज्वेलरी का बाजार मूल्य तीन सौ लाख से अधिक बता रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, चोरी गए आभूषणों की कीमत पांच से सात करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पीड़ित व्यापारी की कुछ देर बाद सेहत बिगड़ने लगी। आनंद-फानन में इलाज के लिए परिजन इलाज के लिए ले गए। स्वर्ण व्यापारी पुत्र पीयूष कुमार ने बताया कि पिता और हम तीनों भाई दुकान चलाते हैं।

यह भी पढ़े : चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, सामान के साथ 2 चोर गिरफ्तार

श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

 

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी थाना...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...