मायके में फोन पर बात करने को लेकर हुआ विवाद, नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बटेरिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मायके में फोन पर बात करने को लेकर हुए विवाद में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान अंदोली गांव निवासी गीता कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

गीता की शादी बीते वर्ष 23 नवंबर को बटेरिया गांव के रहने वाले विक्की के साथ बड़े ही धूमधाम से हुई थी

जानकारी के अनुसार, गीता कुमारी की शादी बीते वर्ष 23 नवंबर को बटेरिया गांव के रहने वाले विक्की कुमार के साथ बड़े ही धूमधाम से हुई थी। विक्की बाहर रहकर काम करता है और इन दिनों वह छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। मृतका के भाई पिंटू कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही गीता को उसके मायके वालों से फोन पर बात करने से बार-बार मना किया जाता था। जब भी वह अपने माता-पिता या भाई से बात करती, तो ससुराल के लोग उस पर गुस्सा करते थे। इसके अलावा, शादी में मिले दहेज के सामान को लेकर भी ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार ताने देते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

Barh Maut 1 22Scope News

किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच काफी विवाद हुआ था – परिजन

परिजनों का आरोप है कि बुधवार की रात भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच काफी विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद से गुस्साए पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने मिलकर गीता की गला दबाकर और फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। मायके वालों को दोपहर में उन्हें गीता की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मायके वाले बदहवास हालत में बटेरिया गांव पहुंचे, जहां गीता का शव बरामद हुआ।

Barh Maut 2 22Scope News

मृतका के परिजनों ने लिखित आवेदन नहीं दिया है अभी वह पोस्टमार्टम में गए हुए हैं – SHO नवीन कुमार

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों ने लिखित आवेदन नहीं दिया है अभी वह पोस्टमार्टम में गए हुए हैं। फिलहाल पति को हिरासत में लिया गया है। उसका कहना है कि सुबह नौ बजे साथ में खाना खाए थे जिसके बाद किसी काम से वह बाढ़ चला गया। जिसके बाद उसे फांसी लगाने की सूचना मिली। इलाज हेतू बिहारशरीफ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Barh Maut 22Scope News

यह भी पढ़े : मानवता शर्मसार, मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार, SIT गठित

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...