गुप्ता धाम शिवालय को लेकर जिला प्रशासन की बढ़ी सक्रियता, DM ने जल चढ़ा कर की पूजा अर्चना

सासाराम : कैमूर पहाड़ी के गुफा में स्थित गुप्ता धाम शिवालय को लेकर जिला प्रशासन की सक्रियता बढ़ी है। रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी चेनारी के कैमूर पहाड़ी के गुफा में स्थित गुप्तेश्वर महादेव पहुंचे व पूजा अर्चना भी की। बता दें कि सावन महीना में यहां लाखों की संख्या में शिव भक्त पहुंचते हैं। ऐसे में श्रावणी मेला शुरू होने से पहले गुप्ता धाम के गुफा में जिला प्रशासन की पूरी टीम पहुंची व गुफा के अंदर श्रद्धालुओं को होने वाले समस्याओं का जायजा लिया।

गुफा के अंदर अच्छे क्वालिटी का मैट बिछाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में तकलीफ नहीं हो – DM दीपक कुमार मिश्रा

खासकर, गुफा के अंदर ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए पाइप लाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही गुफा के अंदर पैरों में कंकर चुभने की जानकारी मिली। ऐसे में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने का बताया कि गुफा के अंदर अच्छे क्वालिटी का मैट बिछाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में तकलीफ नहीं हो। वहीं प्रकाश की भी व्यवस्था ठीक तरीके से की जाएगी। गुफा के अंदर के दूषित हवा को निकालने की भी व्यवस्था की जाएगी।

Gupta Dham 2 22Scope News

कैमूर पहाड़ी के गुफा में भगवान महादेव का प्रकृति शिवलिंग अवस्थित है

आपको बता दें कि कैमूर पहाड़ी के गुफा में भगवान महादेव का प्रकृति शिवलिंग अवस्थित है। जहां सावन महीना में लाखों की संख्या में शिव भक्त पहुंचते हैं। इससे पहले जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा खुद गुप्ता धाम पहुंच गए। यही इलाका चारों तरफ जंगल हो और पहाड़ों से घिरा है और बरसात में यहां की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है।

Gupta Dham 1 22Scope News

यह भी पढ़े : गुप्ता धाम में श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी शुरू, DM-SP ने की बैठक

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...