गुप्ता धाम में श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी शुरू, DM-SP ने की बैठक

सासाराम : सावन में शुरू होने वाले गुप्ता धाम में श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी रौशन कुमार ने आज इसको लेकर सासाराम के दुर्गावती जलाशय के समीप अधिकारियों के साथ बैठक की व विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया।

30 जुलाई से श्रावणी मेला शुरू होने वाला है

बता दें कि 30 जुलाई से श्रावणी मेला शुरू होने वाला है। जिसमें सावन में प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु गुप्ता धाम पहुंचते हैं। दुर्गम पहाड़ी से होते हुए लोग यहां पहुंचते हैं। ऐसे में कबारियों एवं तीर्थ यात्रियों के सुविधा के लिए तमाम तरह की व्यवस्थाएं किया जा रहे हैं। ऐसे में विभिन्न विभागों के अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे। बैठक के दौरान यातायात, वाहन पार्किंग, स्वास्थ्य सेवा, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, आपदा प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए।

Sasaram DM 1 22Scope News

गुप्ता धाम जाने वाले कांवरिया को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। इसके लिए यह कबायत की जा रही है – DM दीपक कुमार मिश्रा

डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्ता धाम जाने वाले कांवरिया को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। इसके लिए यह कबायत की जा रही है। वहीं रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि मेला में चार पहिया वाहन के प्रवेश अनुमति नहीं होगी। वहीं मंदिर परिसर से एक किलोमीटर पहले ही अस्थाई पार्किंग बनाई जाएगी। जहां से श्रद्धालुओं को पैदल ही गुफा तक जाना होगा। श्रावणी मेला में बाइक स्वरों को मंदिर तक जाने का की अनुमति रहेगी।

Sasaram DM 2 22Scope News

यह भी पढ़े : श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व भव्य आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...