जिला पार्षद ने मोर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर आमरण अनशन का किया ऐलान

मोकामा : मोकामा पश्चिमी जिला पार्षद कुमार नवनीत हिमांशु ने मोर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर आमरण अनशन का ऐलान किया है। नौ अप्रैल से मोर स्टेशन पर आमरण अनशन शुरू हो जाएगा। इस बावत जिला पार्षद ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री समेत कई मंत्रियों को पत्र भेजा है। अपने पत्र में जिला पार्षद ने कोरोना काल के पूर्व मोर स्टेशन पर ट्रेनों के हो रहे ठहराव की ओर ध्यान दिलाया है। कोरोना काल समाप्त होने के बाद भी ट्रेनों का ठहराव नहीं हुआ है। जिला पार्षद ने कोरोना काल पूर्व ट्रेनों के हो रहे ठहराव को फिर से शुरू करने की गुहार लगाई है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़े : असामाजिक तत्वों ने होटल में लगा दी आग, बाल-बाल बचा मालिक का भांजा

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Saras Mela: 3 करोड़ पार कारोबार और 2.75 लाख खरीदार,...

Bihar Saras Mela, पटना: गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में चल रहे बिहार सरस मेले में खरीदारी को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़...

Bihar Education PTM: जब मुख्यमंत्री बने अभिभावक, PTM से बदला स्कूल...

Bihar Education PTM, पटना: बिहार में स्कूली शिक्षा को लेकर 26 सितंबर 2026 का दिन एक अलग संदेश लेकर आया। पटना के दानापुर स्थित...

Bihar Police Full Field Day Drive: बिहार में पुलिस का बड़ा...

Bihar Police Full Field Day Drive, पटना: बिहार में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने बड़ा Full Field Day...