जिला प्रभारी मंत्री ने विश्व प्रसिद्ध 4 दिवसीय देव छठ मेला का किया उद्घाटन

औरंगाबाद : पौराणिक, धार्मिक और आध्यात्मिक भगवान भास्कर की नगरी देवार्क नाम से विख्यात सूर्य नगरी देव में लोक आस्था व लोक उपासना के महापर्व की शुरुआत जिले के प्रभारी मंत्री आलोक मेहता के द्वारा की गई। इस मौके पर सदर विधायक आनंद शंकर, जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने छठ पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला और देव के विकास के लिए महागठबंधन सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों से आम जनता को अवगत कराया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछले कई वर्षों से देववासियों की यह मांग थी कि देव मेला को राजकीय मेला का दर्जा प्राप्त हो।

इसकी घोषणा इसी वर्ष सर्व महोत्सव के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने की थी। सात माह के अंदर देव मेला को राजकीय मेला घोषित कर महागठबंधन सरकार के वादे जो देव की जनता को दिए गए थे उसे पूरा किया।देव मेला के विकास के लिए सरकार ने न सिर्फ कई अभूतपूर्व कार्य किया है।बल्कि 55 लाख रुपए भी जारी कर दिए।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...