जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

बेतिया : बेतिया के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने आज यानी बुधवार को दुर्गा बाग, सागर पोखरा, उतरवारी पोखरा और संत घाट छठ घाटों का निरीक्षण कर छठ महापर्व को लेकर की जा रही तैयारियां का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से छठ घाट से संबंधित फीडबैक जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लिया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में कहा कि छठ पर्व के अवसर पर काफी संख्या में छठव्रती महिला-पुरूष विभिन्न नदी घाटों एवं तालाब घाटों पर एकत्रित होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। इस दौरान अर्घ्य देने के समय भीड़भाड़ वाले घाट पर भगदड़ नहीं मचे, कोई भी श्रद्धालु पानी में डूबे नहीं इसका खास ख्याल रखना है। इसके साथ ही सभी छठ घाटों पर सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखनी है ताकि छठव्रतियों को परेशानी नहीं हो।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और घेराबंदी के साथ ही साथ पूरे छठ घाट परिसरों में आयोजकों से समन्वय स्थापित कर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। साथ ही महिला छठ व्रतियों की सुविधा के मद्देजनर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि जहां गहराई ज्यादा हो वहां पर मजबूत बैरिकेडिंग कराना सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो। ज्यादा गहराई वाले घाटों पर इसके आगे जाना खतरनाक है की तख्ती लगवाना भी आवश्यक है ताकि सभी श्रद्धालुओं को स्पष्ट रूप से दिखाई दें। छट घाटों पर एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की टीम आवश्यक संसाधनों के साथ उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही गोताखोरों की भी व्यवस्था की जाए।

कार्यपालक अभियंता और विद्युत को निदेश दिया गया कि घाटों पर बिजली व्यवस्था की अच्छे तरीके से निगरानी आवश्यक है। इस हेतु समुचित कदम उठाए। साथ ही घाटों के आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर तरीके से गार्ड वायर की व्यवस्था करें। नगर आयुक्त, नगर निगम और बेतिया को घाटों की तरफ जाने वाली सड़कों, पहुंच पथों की लेबलिंग कराने, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, चूना/ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव आदि व्यवस्था करने को कहा गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाय। पार्किग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। छठव्रती महिलाओं एवं पुरूषों को पूजा में व्यवधान नहीं हो, इसे हेतु कारगर कार्रवाई की जाए। घाटों पर सभी आवश्यक संसाधन की व्यवस्था की जाए। सिविल सर्जन को निदेश दिया गया है कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाईयों के साथ डॉक्टर ससमय उपस्थित रहेंगे तथा एंबुलेंस को अपडेट रखेंगे।

यह भी देखें :

इसके साथ ही महत्वपूर्ण छठ घाटों पर चिकित्सीय दल/एंबुलेंस/आवश्यक दवाई/पारा मेडिकल स्टॉफ आदि की प्रतिनियुक्ति करने हेतु निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों को दीपावली एवं छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपील किया कि शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

यह भी पढ़े : SDM व DSP ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...