पुरुष नसबंदी पखवाड़े के अंतर्गत स्वास्थ्य मेले का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

नवादा : नवादा के जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा 18 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले पुरुष नसबंदी पखवाड़े के अंतर्गत स्वास्थ्य मेले का सदर अस्पताल फीता काटकर उद्घाटन किया। जिला पदाधिकारी ने पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों से स्वास्थ्य मेला, प्रचार-प्रसार और परिवार नियोजन के तहत दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। सिविल सर्जन डॉक्टर नीता अग्रवाल ने सभी प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र के लिए सारथी रथ का परिचालन परिवार नियोजन पखवाड़ा के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं के वितरण के साथ जानकारी दी।

जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य मेले में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए और सभी प्रखंडों में इस आयोजन को बेहतर ढंग से संपन्न किया जाए। इस उद्घाटन समारोह में जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमित कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एसएमओ, यूनिसेफ, अस्पताल उपाधीक्षक, अस्पताल प्रबंधक और पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : अकबरपुर थाना SI पर लगाया मारपीट का आरोप, समाहरणालय पहुंचकर SP से लगाई न्याय की गुहार

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...

Jharkhand DGP: तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने नियम 5 में संशोधन और नियुक्ति प्रक्रिया का पक्ष...