गया : गया जिले के कुख्यात अपराधी टॉप टेन में शामिल मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश शर्मा पर पत्रकार से रंगदारी मांगने सहित हत्या और लूट के छह से ज्यादा मामले विभिन्न थाना में दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी विष्णुपद थाना और विशेष टीम के द्वारा रामसागर तालाब के पास से गिरफ्तार किया है इसके पास से दो देसी कट्टा, 17 जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल और एक चोरी की बाइक और एक अन्य बाइक भी बरामद किया है। इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया है।
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मुकेश शर्मा कई वर्षों से फरार था। इस पर हत्या को लूट, बाइक चोरी सहित पत्रकार से भी रंगदारी मांगने का मामला दर्ज है। पुलिस के विशेष टीम के द्वारा फरार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से काफी सारा सामान भी बरामद किया गया है। इसके आपराधिक इतिहास के बारे में खंगाला जा रहा है।
आशीष कुमार की रिपोर्ट







