Advertisement
Advertisement

जिले का टॉप-10 इनामी कुख्यात गजनी उर्फ मुस्ताजीर गिरफ्तार

अररिया : जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों में शुमार पांच हजार का इनामी गजनी उर्फ मुस्ताजीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अररिया जिला पुलिस को लंबे अर्से से इनकी तलाश थी। जिले के जोकीहाट थाना में केवल इनके खिलाफ 13 और पलासी थाना में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी मामलों में पुलिस को इनकी तलाश थी। गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एसपी अमित रंजन ने बताया कि जोकीहाट थाना क्षेत्र के ललिया के रहने वाले गजनी उर्फ मुस्ताजीर पिता बाजबूल के बारे में गुप्त जानकारी मिली कि वह दिल्ली से अपने घर आ रहा है।

पुलिस ने मुस्ताजीर को जोकीहाट के चरघरिया बॉर्डर के पास से किया गिरफ्तार

सूचना के बाद सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह की अगुवाई में गठित टीम जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा, एसआई श्रवण कुमार, डीआईयू प्रभारी अजीत चौधरी एवं डीआईयू की टीम और सशस्त्र पुलिस बलों ने कार्रवाई करते हुए गजनी उर्फ मुस्ताजीर को जोकीहाट के चरघरिया बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया। गजनी उर्फ मुस्ताजीर के खिलाफ जोकीहाट थाना में 13 और पलासी थाना में एक चोरी, लूट और डकैती जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़े : पीड़ित परिवार से मिलकर पप्पू ने की आर्थिक मदद, पुलिस की कार्रवाई पर उठाये सवाल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मंटू भगत की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar State Games 2026: बिहार में खेलों का महाकुंभ! 5500 से...

Bihar State Games 2026: बिहार में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। बिहार स्टेट गेम्स 2026...

Santhali Sohrai Festival: पाकुड़ में बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया...

Santhali Sohrai Festival, पाकुड़: आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव के बीच नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की सराहनीय पहल...

BPSC TRE 4.0 Recruitment: पटना में सहयोग कार्यक्रम के बाद बोले...

BPSC TRE 4.0 Recruitment, पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए BPSC TRE 4.0 को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश...