Advertisment

50 हजार के इनामी टॉप-10 कुख्यात अपराधी अमित कुमार गिरफ्तार

मानपुर : अपराध नियंत्रण और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुफस्सिल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी बुधवार को मुफस्सिल थाना में डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दी।

SSP के निर्देश पर नगर SP के मार्गदर्शन व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था – DSP सुनील कुमार पांडेय

वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में मुफस्सिल थाना पुलिस, तकनीकी शाखा एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। पुलिस पारंपरिक एवं तकनीकी माध्यमों से लगातार सूचना संकलित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि इनामी बदमाश अमित कुमार बंधुआ गुमटी के पास मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया।

Gaya Police 1 22Scope News

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन फील्ड फोरलेन बाईपास के पास घटना को अंजाम दिया गया था – DSP

डीएसपी सुनील कुमार पांडेय के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन फील्ड फोरलेन बाईपास के पास घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी मुफस्सिल थाना कांड संख्या 502/25 में वांछित था। 28 मई 2025 को दर्ज इस मामले में अपराधियों ने होमगार्ड बहाली में शामिल होने जा रहे युवकों से पिस्टल के बल पर मोबाइल फोन, सोने का लॉकेट, मोटरसाइकिल और नकदी लूट ली थी।

Gaya Police 2 22Scope News

अनुसंधान के दौरान इस कांड में अमित कुमार की संलिप्तता सामने आई थी

आपको बता दें कि अनुसंधान के दौरान इस कांड में अमित कुमार की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद वह गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा समीर तकिया निवासी अमित कुमार (पिता छोटु राम) के रूप में हुई है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Gaya Police 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : लूटकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक, मोबाइल के साथ घटना में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Land Registry: 17 अगस्त से बड़ा बदलाव, WhatsApp पर मिलेगा...

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन का रजिस्ट्रेशन कराने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जल्द ही, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा...

 Independence Day: देश की आजादी के वीरों को CM सम्राट चौधरी...

पटना में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और विकसित बिहार का...

 Ram Nagri Colony : तिरंगे से आगे: पटना की 40 साल...

 पटना की राम नगरी कॉलोनी सेक्टर 2 में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह हुआ। 300 लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और सामुदायिक जिम्मेदारी...