पानी की तेज धार में बह गया चीर नदी पर बना डायवर्सन

बांका:  बिहार के बरबीघा को झारखंड के गोड्डा जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली राष्ट्रीय उच्च पथ 333 ए पर पंजवारा में चीर नदी पर एक करोड़ की लागत से बना डायवर्सन मंगलवार की सुबह को बह गया.

डायवर्सन

इसके साथ ही बांका जिला का झारखंड के गोड्डा जिला से संपर्क टूट गया है. डायवर्सन बह जाने की वजह से पंजवारा – गोड्डा सड़क मार्ग पर यातायात ठप हो गया है. इससे बांका व गोड्डा जिलेवासियों की परेशानी काफी बढ़ गई है.

चीर नदी पर पुल निर्माणाधीन होने की वजह से बिहार एवं झारखंड के लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. बरबीघा गोड्डा राष्ट्रीय उच्च पथ पर पंजवारा में चीर नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण समय सीमा के अंदर हो सके, इसको लेकर श्री हरी कंस्ट्रक्शन बेगूसराय को निर्माण के लिए टेंडर दिया गया है.

इस पुल का पूरा निर्माण कार्य दो साल के समय सीमा में किए जाने का लक्ष्य रखा गया है. इधर मांगवार को अचानक आई बाढ़ से डायवर्सन के सात ह्यूम पाइप बह जाने से चीर नदी के उत्तर स्थित बांका जिले के बाराहाट, पंजवारा, रजौन तथा भागलपुर जिला आदि क्षेत्रों का सीधा संपर्क गोड्डा जिला मुख्यालय से भंग हो चुका है.

बिहार के लोग तो जैसे तैसे बिक्रमपुर- माराटीकर – खटनई के रास्ते से आवागमन कर रहे हैं. लेकिन इन रास्तों के जर्जर होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन बाराहाट, पंजवारा,  आदि क्षेत्रों के लोगों के लिए अब गोड्डा जिला मुख्यालय तक पहुंचना एक बड़ी समस्या बन गई है. बांका जिला के लोगों को झारखंड के गोड्डा आदि तक जाने के लिए भी अब काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी.

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...