DLSA ने महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ डिजिटल हिंसा पर जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुजफ्फरपुर की ओर से मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित डीबीआर भवन में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ डिजिटल हिंसा विषय पर एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयश्री कुमारी और सीजेएम राज कपूर संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

स्क्रीन शॉट सबूत और चैट जरूर सुरक्षित रखें

कार्यक्रम में मुख्य रूप से साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं, विशेषकर महिलाओं-लड़कियों के खिलाफ ऑनलाइन उत्पीड़न, मोर्फ्ड फोटो/वीडियो वायरल करना, रिवेंज पॉर्न, ऑनलाइन स्टॉकिंग, ट्रोलिंग और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों पर विस्तार से चर्चा की गई। सीजेएम राज कपूर, एसीजेएम मृत्युंजय जुडिशल मजिस्ट्रेट निशांत कुमार ओझा, पैनल अधिवक्ता बालमुकुंद कुमार व साइबर थाना अधिकारी उपस्थित होकर संबोधित किया। विशेष कर साइबर थाना स्पेशल जज मणिशंकर मणि ने छात्राओं को बताया कि ऐसे अपराध होने पर तुरंत क्या करें कहां शिकायत दर्ज करें और कानूनी सहायता कैसे प्राप्त करें। साइबर क्राइम की शिकायत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर तुरंत करें। स्क्रीन शॉट सबूत और चैट जरूर सुरक्षित रखें।

Santosh DLSA 1 22Scope News

आज के समय में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है – छात्रा विशाखा

कार्यक्रम में आए आरबीबीएम कॉलेज की छात्रा विशाखा ने बताया कि आज के समय में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है अपनी कोई भी प्राइवेट फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करना चाहिए। साइबर थाना, मुजफ्फरपुर महिला दारोगा सुचित्रा कुमारी ने बताया कि महिलाओं और लड़कियों में शिक्षा और जागरूकता का होना जरूरी है गलत कंटेंट्स की शिकायत करना चाहिए,सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने के साथ एम कवच नाम का ऐप को इंस्टॉल करना चाहिए।

यह भी देखें :

महिलाओं व लड़कियों को डिजिटल हिंसा के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है – सचिव वंदना शर्मा

आकांक्षा सेवा सदन स्वयंसेवी संस्था के सचिव वंदना शर्मा ने बताया कि महिलाओं और लड़कियों को डिजिटल हिंसा के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। सरकार के स्तर से भी प्रयास किया जा रहा है हम सभी को आगे आकर इसके रोकथाम के लिए प्रयास किया जाना चाहिए।

Santosh DLSA 2 22Scope News

आज का दौर डिजिटल का है – सचिव जयश्री कुमारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जयश्री कुमारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आज का दौर डिजिटल का है लेकिन इसके साथ-साथ महिलाओं के खिलाफ डिजिटल हिंसा भी तेजी से बढ़ रही है। एक क्लिक में किसी की जिंदगी बर्बाद की जा सकती है। इसलिए जागरूकता के साथ-साथ त्वरित कानूनी कार्रवाई जरूरी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीड़िताओं को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है।

यह भी पढ़े : हाजीपुर स्टेशन से खानाबदोश परिवार का बच्चा हुआ था चोरी, दो महीने बाद मुजफ्फरपुर : रेल पुलिस ने किया बरामद…

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...