Advertisment

लोकसभा चुनाव को लेकर DM व SP ने की बैठक, पांचवें चरण की अधिसूचना जारी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र में पांचवें चरण में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज अधिसूचना जारी कर दी गई। आगामी 20 मई को मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और नगर पुलिस अधीक्षक अवधेश सरोज दीक्षित ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया।

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि समाहरणालय परिसर में हेल्प डेस्क, सीसीटीवी और सभी प्रकार की सुविधा समेत पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराई गई है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं नगर पुलिस अधीक्षक अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि सभी थाना और ब्लॉक स्तर पर पुराने क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले अपराधी को चिन्हित कर सीसीए की कार्रवाई की गई है। तीन मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन किया गया है। शराब को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। संवेदनशील बूथों की पहचान की गई है।

यह भी पढ़े : Second Phase : बिहार के 5 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...