Big Breaking : बिहार में इतने चरण में होंगे चुनाव

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने आज प्रेसवार्ता कर लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। देश में सात चरणों में चुनाव होंगे। 19 अप्रैल (102 सीट) को पहले चरण के मतदान होंगे। 26 अप्रैल (89 सीट) को दूसरे चरण के मतदान होंगे। सात मई (94 सीट) को तीसरे चरण के मतदान होंगे। 13 मई (96 सीट) को चौथे चरण के मतदान होंगे। 20 मई (49 सीट) को पांचवें चरण के मतदान होंगे। 25 मई (57 सीट) को छठा चरण के मतदान होंगे। एक जून (57 सीट) को सातवें और अंतिम चरण के चुनाव होंगे। चार जून को लोकसभा के नतीजे आएंगे। इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो गई और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक बरकरार रहेगी।

बिहार में किस सीट पर कब होगी वोटिंग

पहला चरण (19 अप्रैल) – औरंगाबाद (GN), गया (SC), नवादा (GN) और जमुई (GN)
दूसरा चरण (26 अप्रैल) – किशनगंज (GN), कटिहार (GN), पूर्णिया (GN), भागलपुर (GN) और बांका (GN)
तीसरा चरण (7 मई) – झंझारपुर (GN), सुपौल (GN), अररिया (GN), मधेपुरा (GN) और खगड़िया (GN)
चौथा चरण (13 मई) – दरभंगा (GN), उजियारपुर (GN), समस्तीपुर (SC), बेगूसराय (GN) और मुंगेर (GN)
पांचवां चरण (20 मई) – सीतामढ़ी (GN), मुधबनी (GN), मुजफ्फरपुर (GN), सारण (GN) और हाजीपुर (SC)
छठवां चरण (25 मई) – वाल्मिकि नगर (GN), पश्चिमी चंपारण (GN), पूर्वी चंपारण (GN), शिवहर (GN), वैशाली (GN), गोपालगंज (SC), सीवान (GN) और महाराजगंज (GN)
सातवां चरण (1 जून) – नालंदा (GN), पटना साहिब (GN), पाटलिपुत्र (GN), आरा (GN), बक्सर (GN), सासाराम (SC), काराकाट (GN) और जहानाबाद (GN)

यह भी पढ़े : चुनाव की आज बज जाएगी घंटी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...