DM ने एसपी और अन्य अधिकारियों के साथ किया छठ घाटों का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

घाटों पर बेहतर तरीके से करें सभी व्यवस्थाएं। DM एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपील किया कि शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाएं।

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय, बेतिया के पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन, बगहा के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को नरकटियागंज एवं बगहा अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर छठ महापर्व को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छठ घाट की तैयारी से संबंधित फीडबैक लिया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में कहा कि छठ महापर्व के दौरान घाटों पर छठव्रतियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखें। अर्घ्य देने के समय भीड़भाड़ वाले घाट पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर भगदड़ नहीं मचे, कोई भी श्रद्धालु या उनके परिजन पानी में डूबे नहीं इसका खास ख्याल रखना है। खासकर कौतूहलवश छोटे-छोटे बच्चे नदी में छठ व्रती के साथ चले जाते हैं, इसके प्रति श्रद्धालुओं को जागरूक करें। इसके साथ ही सभी छठ घाटों पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से करें।

उन्होंने पूजा समिति के प्रबंधकों से कहा कि अपने-अपने वोलेन्टियरर्स को सतर्क रखेंगे। अर्घ्य देने वाले स्थलों पर फिसलन नहीं हो, इसे सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, घेराबंदी के साथ ही साथ पूरे छठ घाट परिसर में आयोजकों के माध्यम से पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। साथ ही महिला छठ व्रतियों की सुविधा के मद्देजनर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की जाय ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने कहा कि जहां गहराई ज्यादा हो वहां पर मजबूत बैरिकेडिंग कराना सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो। ज्यादा गहराई वाले घाटों पर ‘इसके आगे जाना खतरनाक है’ की तख्ती लगवाना भी आवश्यक है ताकि सभी श्रद्धालुओं को स्पष्ट रूप से दिखाई दें। छठ घाटों पर एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की टीम आवश्यक संसाधनों के साथ उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही गोताखोरों की भी व्यवस्था की जाय।

बेतिया के पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन एवं बगहा के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। घाटों पर पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। उन्होंने कहा कि पूजा समितियां एवं अभिभावक बुजुर्ग एवं बच्चों पर विशेष ध्यान रखेंगे। अभिभावक अपने बच्चों के पॉकेट में नाम सहित पूरा पता लिखकर रख देंगे ताकि विषम परिस्थिति में बच्चे कुशलपूर्वक मिल सकें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    West Champaran में जमीनी विवाद में झड़प में चली गोली, एक घायल

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

DM DM DM DM DM

DM

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img