पटना के DM किया ने विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा, कहा ‘हर लक्षित लाभुकों को…’

पटना: पटना के DM डॉ त्यागराजन एसएम ने शुक्रवार को कृषि टास्क फोर्स की बैठक की। बैठक में कृषि, आत्मा, पशुपालन, गव्य विकास, उद्यान, मत्स्य, नलकूप, कैनाल इत्यादि के जिला-स्तरीय पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर किसानों के लिए सरकार की योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुंचे तथा सभी पात्र लाभुकों को इसका लाभ मिले यह पदाधिकारीगण सुनिश्चित करें।

बैठक में DM ने जिला में वर्षापात, फसल आच्छादन, उर्वरक की मांग एवं उपलब्धता, राजकीय नलकूपों की स्थिति, यांत्रीकरण, मत्स्य, पशुपालन, गव्य विकास, उद्यान, आत्मा, सांख्यिकी सहित सभी बिन्दुओं पर एक-एक कर विस्तृत समीक्षा की। DM ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को वर्षापात के आंकड़ों पर नजर रखने का निर्देश दिया। जिला कृषि पदाधिकारी को प्रखंडवार फसल आच्छादन पर ध्यान देने का निर्देश दिया। अधिकारियों को उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध नियमित तौर पर छापामारी करने का निदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें – तेजस्वी ने PM को कहा पॉकेटमार, भाजपा जदयू ने पलटवार करते हुए कहा ‘पंजीकृत..’

DM ने कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल को नलकूपों की क्रियाशीलता पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया। पटना जिला में नलकूपों की कुल संख्या 886 है जिसमें ऊर्जान्वित नलकूपों की संख्या 873 तथा ऊर्जान्वित नलकूपों की संख्या 13 है। कुल 534 नलकूप कार्यरत है। यांत्रिक दोष से 120 नलकूप, विद्युत दोष से 84 नलकूप, संयुक्त दोष से 113 नलकूप तथा अन्य कारणों से 22 नलकूप बंद है। कुल अकार्यरत नलकूपों की संख्या 352 है। अनुमंडल पदाधिकारियों को निदेश दिया कि सभी नहर, आहर एवं पइन की प्रणाली पर निगरानी रखें। पानी के प्रवाह में कोई रूकावट नहीं रहनी चाहिए।

बैठक से कार्यपालक अभियंता, सोन नहर प्रमंडल अनुपस्थित थे। इसलिए उनके कार्यों की विस्तार से समीक्षा नहीं हो पायी। जिलाधिकारी ने उनका आज का वेतन अवरूद्ध रखते हुए उनसे स्पष्टीकरण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहें। उन्होंने उप विकास आयुक्त को योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति का नियमित अनुश्रवण करने का निदेश दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार कर रही भरपूर सहायता, सीएम नीतीश ने विपक्ष पर जम कर बोला हमला…

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Bihar: किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय सिन्हा ने...

 बिहार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत हो गई है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इससे किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं...

Ration Home Delivery Bihar: 80 साल से अधिक बुजुर्गों को घर...

बिहार सरकार 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। मंत्री अशोक चौधरी ने पायलट...

Private School Rules Bihar: फीस मनमानी पर सरकार सख्त, CM सम्राट...

 बिहार में निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुल्क पारदर्शिता, यूनिफॉर्म और किताब खरीद में अभिभावकों को बड़ी...

PNG Connection Bihar: कॉलोनी और अपार्टमेंट में Pipe Natural Gas कनेक्शन...

 बिहार में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समीक्षा बैठक की। कॉलोनी और अपार्टमेंट में PNG सुविधा तेज करने...

Investiture Ceremony 2026: मांडर के DAV Public School में छात्र परिषद...

मांडर स्थित दयानन्द आर्य विद्या पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित हुई। छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ। Investiture Ceremony 2026...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img