आरा जेल का DM-SP ने किया निरीक्षण, मचा हड़कंप

आरा : मंडल कारा आरा का संयुक्त निरीक्षण जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक श्री राज द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान शल्य चिकित्सा वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया गया एवं बंदियों से स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकीय सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। https://22scope.com/police-got-big-success-5-criminals-arrested-in-toto-case/ इस क्रम में कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की रहन-सहन की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं समुचित रख-रखाव की समग्र समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

DM ने जेल अधिकारियों को सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने एवं कैदियों के स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया

जिलाधिकारी ने जेल अधिकारियों को सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने एवं कैदियों के स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक (मंडल कारा आरा), अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, कार्यपालक अभियंता (भवन प्रमंडल) एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ara Jail 1 22Scope News

यह भी पढ़े : अज्ञात वाहन ने मंदिर से पूजा कर घर वापस लौट रहे बुजुर्ग को कुचला, मौत…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!