Ranchi- तीसरी आंख की नजर-दुर्गा पूजा और आने वाले त्योहारों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह तैयार है.
किसी भी कीमत पर सामाजिक सौहार्दय को बिगाड़ने की कोशिशों को सफल होने नहीं दिया जायेगा.
यह कहना है आईजी अभियान ए वी होमकर का.
तीसरी आंख की नजर में आप हो रहे हैं कैद
उन्होंने कहा है कि पूजा के पहले राजधानी रांची
और दूसरे शहरों में सामाजिक सौहादर्य को बिगाड़ने की कोशिशें की गयी है,
लेकिन पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है,
किसी भी नापाक योजना को सफल होने नहीं दिया जायेगा.
सभी धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है.
आम लोगों से भी अपील है कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें.
किसी भी संदिग्ध मामले की जानकारी जारी हेल्पलाइन नम्बर पर दें.
तीसरी आंख cctv कैमरे की मदद से भी पूरे शहर की निगरानी की जा रही है.
आम लोगों से सहयोग की अपील
कोरोना के कारण पिछले दो वर्षो से किसी प्रकार के धार्मिक आयोजन पर बैंड था,
इस बार काफी भीड़ की संभावना जतायी जा रही है.
इसको मद्देनजर पुलिस की कई कम्पनियों को तैनात किया गया है.
ट्रैफिक रूट भी किया जा रहा है. आमलोगों से भी सहयोग की अपेक्षा की जा रही है.
यहां बता दें कि हाल के दिनों में राजधानी रांची के साथ ही झारखंड के कई हिस्सों से सामाजिक सौहादर्य को
खराब करने की खबरें आयी थी,
हालांकि पुलिस ने समय रहते इन सबी घटनाओं पर काबू पा लिया,
और सामाजिक सौहादर्य को बिगाड़ने की कोशिश असफल हो गयी.

















