AI के बुनियादी ढांचे में मोटे निवेश का Donald Trump ने किया ऐलान

डिजिटल डेस्क :  AI के बुनियादी ढांचे में मोटे निवेश का Donald Trump ने किया ऐलान। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक नई कंपनी के जरिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI  के बुनियादी ढांचे में 500 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है। इसकी योजना ओरेकल, सॉफ्टबैंक और ओपन AI  के साथ साझेदारी में बनाई जा रही है। नए उद्यम का नाम स्टारगेट है।

टेक्सास में ऐसे होगा AI में निवेश का काम…

माना जा रहै कि यह आईटी क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी परियोजना होगी। ‘स्टारगेट’ नामक यह उद्यम, अमेरिकी डेटा केंद्रों में प्रौद्योगिकी कंपनियों के महत्वपूर्ण निवेश का प्रतीक होगा। तीनों कंपनियों ने इस उद्यम के लिए वित्तीय मदद करने की योजना बनाई है। अन्य निवेशक भी इसमें निवेश कर पाएंगे। इसकी शुरुआत टेक्सास में बन रहे 10 डेटा केंद्रों से होगी।

Donald Trump ने  बीते मंगलवार को व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में ओरेकल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी लैरी एलिसन, सॉफ्टबैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मासायोशी सोन और ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के साथ इसकी घोषणा की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

AI में निवेश को लेकर यह बोले अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस बारे में अपने संबोधन में कहा कि – ‘उस नाम को अपनी पुस्तकों में लिख लें क्योंकि मुझे लगता है कि आप भविष्य में इसके बारे में बहुत कुछ सुनने वाले हैं।

…एक नई अमेरिकी कंपनी जो अमेरिका में एआई बुनियादी ढांचे में 500 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी और बेहद तेजी से आगे बढ़ेगी और इससे तुरंत 1,00,000 से अधिक अमेरिकी नौकरियों का सृजन होगा। …स्टारगेट तुरंत काम शुरू करेगा, ताकि एआई में अगली पीढ़ी की प्रगति को बढ़ावा देने के लिए भौतिक और आभासी बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा सके’।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump के स्टारगेट परियोजना के बारे में जानें…

बताया जा रहा है कि स्टारगेट एक नई कंपनी है जिसका उद्देश्य उन्नत AI  के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा विकसित करना है। इसमें डेटा सेंटर और बिजली उत्पादन सुविधाएं बनाना शामिल है, जो तेजी से विकसित हो रहे AI परिदृश्य को शक्ति प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसमें शुरुआती निवेश 100 अरब डॉलर का होगा जिसे बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक पहुंचाया जा सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

यह परियोजना टेक्सास में केंद्रित है, जहां पहले 10 डेटा सेंटर का निर्माण पहले ही शुरू हो चुका है। स्टारगेट परियोजना का संचालन तीन दिग्गजों की साझेदारी में होगा। उनके नाम हैं- सॉफ्टबैंक के संस्थापक मासायोशी सोन, ओपन AI के सीईओ सैम ऑल्टमैन और ओरेकल के अध्यक्ष लैरी एलिसन। परियोजना की घोषणा के दौरान तीनों दिग्गजों ने स्टारगेट को संभव बनाने का श्रेय ट्रम्प को श्रेय दिया।

हालांकि, परियोजना की शुरुआत 2024 में बाइडन प्रशासन के दौर में ही हो गई थी।  यह परियोजना डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड से भी जुड़ी हुई है और संभवतः एक अनुकूलित वैक्सीन विकसित करके कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज करना आसान बना देगी।

Saffrn

Trending News

विदेश यात्रा में नहीं पड़ेगी कैश की जरूरत! इन 9 देशों...

नई दिल्ली: भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है। विदेश यात्रा करने...

PM Modi: NDA सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी ने...

PM Modi Speech: दिल्ली के भारत मंडपम में NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते...

Scientific Farming: वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी आय, 75% तक Subsidy दे...

 राजगीर में खेती बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील की। सरकार 75% तक...

श्रावणी मेला 2026 Update: सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय होगा मेला...

 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव ने सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय मेला पथ, नई टेंट सिटी और विशेष...

Jamshedpur News: मानगो फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सतीश चंद्र...

Jamshedpur News: कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शहर के बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img