‘लालू मुख्यमंत्री भी बने तो भाजपा के सहयोग से ही, गलतफहमी में मत रहे’

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव को लेकर राजधानी पटना में 12 मई को रोड शो करने वाले हैं। इसको लेकर बिहार बीजेपी के नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस किया। इस प्रेसवार्ता में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, सांसद व पटना साहिब से एनडीए के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद, सांसद व पाटलिपुत्र लोकसभा से एनडीए के प्रत्याशी रामकृपाल यादव, बिहार के मंत्री नितिन नवीन और प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल भी शामिल रहे।

GOAL Logo page 0001 7 22Scope News

नरेंद्र मोदी 12 मई की शाम बिहार की राजधानी पटना में रोड शो करेंगे। यह पहला मौका होगा कि कोई प्रधानमंत्री पटना की सड़कों पर रोड शो करेंगे। इसकी घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज एक प्रेसवार्ता में की। मीडिया सेंटर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 12 मई की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में रोड शो करेंगे। वे बेली रोड से आएंगे और डाकबंगला इलाके में जाएंगे। प्रधानमंत्री प्रदेश को यह संदेश देने का काम करेंगे पिछले 10 वर्षों में भारत के विकास, समृद्धि और आर्थिक विकास के लिए काम किया है। इसके अलावा सभी वर्गों को आरक्षण की व्यवस्था सुदृढ करने तथा संविधान बचाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि इस रोड शो में बिहार की झलक दिखेगी। उन्होंने कहा कि इस रोड शो में पटना के अलावा बिहार की जनता भी भाग लेंगी। इस दौरान चौधरी ने लालू प्रसाद यादव के मंडल कमीशन लागू करने के एक बयान को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि लालू यादव बुजुर्ग हो गए हैं, इस कारण उनको ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि वी पी सिंह जब प्रधानमंत्री थे तब उनके 146 सांसद थे जबकि कांग्रेस के करीब 200 सांसद थे । भाजपा के 85 सांसद थे। अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने मंडल कमीशन को समर्थन देकर पिछड़ों को न्याय देने का काम किया।

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सही प्रश्न उठा रहे हैं। लालू सिर्फ एक जाति और धर्म के लोगों के पक्ष में रहते हैं। पहले भी जब वे सरकार में थे तब ऐसे कारनामे कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि 1990 में भाजपा ने समर्थन नहीं दिया होता तो ना कमंडल खड़ा हुआ होता, ना मंडल होता। यही नहीं लालू प्रसाद की राजनीति में उत्पति भी नहीं होती। लालू मुख्यमंत्री भी नहीं बनते, भाजपा के समर्थन से ही वे पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव झूठ बोल रहे हैं। केवल फेसबुक और एक्स पर झूठ लिख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 10 साल हो गए, जो भी गलत कानून बना होगा उसको समाप्त किया जाएगा। जम्मू कश्मीर से 370 उखाड़ फेंका। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि पिछड़ों, दलितों, अति पिछड़ों का और सवर्ण के गरीबों के आरक्षण को मोदी जी की सरकार सुरक्षित रखने का काम करेगी। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि राजद आगे खाता खोल ले। उन्होंने लालू और तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि अभी तो वे बीमार हैं पहले दोनों स्वस्थ तो हो लें।

इधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री ने रोड शो में एक मानक स्थापित किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस ऐतिहासिक घड़ी में घरों से बाहर निकलकर स्वागत करें। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र से प्रत्याशी रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे घर आ रहे हैं। यह मौका सुखद आश्चर्य देने वाला है। उन्होंने कहा कि पटना से लेकर पाटलिपुत्र का गाँव तक इस रोड शो को लेकर उत्साह है।

यह भी पढ़े : सम्राट का तेजस्वी पर तंज, कहा- देश में नहीं हो रही है मजाक, पिताजी के शासन को करें याद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश...

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...