सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर विधि व्यवस्था में बाधा, डोरंडा थाना प्रभारी ने दर्ज कराई एफआईआर

रांची:  डोरंडा थाना की थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपिका प्रसाद ने सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर ड्यूटी के दौरान हुई बदसलूकी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दीपिका प्रसाद ने चुटिया थाना प्रभारी को आवेदन देकर तीर्थनाथ आकाश, सुनीता मुंडा और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

दीपिका प्रसाद ने अपने आवेदन में बताया कि 24 और 25 अप्रैल की रात वह महिला पुलिसकर्मियों के साथ निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर विधि व्यवस्था ड्यूटी में तैनात थीं। उसी दौरान निर्माणाधीन रैंप को लेकर विरोध कर रहे “रैंप निर्माण विरोधी मोर्चा” के सदस्य मौके पर पहुंचे और काम में बाधा डालने लगे। बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं को सुनीता मुंडा उकसा रही थी। रात करीब 11:30 बजे महिलाओं ने निर्माण कार्य में लगी मशीनों के सामने कूदकर काम को रोकने की कोशिश की।

खतरे को देखते हुए इंस्पेक्टर दीपिका प्रसाद और उनकी टीम ने महिलाओं को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान सुनीता मुंडा ने उनके साथ उलझने की कोशिश की। महिलाओं को मशीनों से हटाने के क्रम में एक व्यक्ति, जिसकी पहचान तीर्थनाथ आकाश के रूप में हुई, ने महिलाओं के साथ मिलकर दीपिका प्रसाद को घेर लिया। तीर्थनाथ आकाश ने अभद्र व्यवहार करते हुए सवाल किया कि सुनीता मुंडा का मोबाइल कैसे फेंका गया। साथ ही तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए विरोध जताया।

थाना प्रभारी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि तीर्थनाथ आकाश और सुनीता मुंडा ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर न केवल विधि व्यवस्था में बाधा डाली बल्कि ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के कार्य में भी व्यवधान उत्पन्न किया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Saffrn

Trending News

Bihar Tech Hub Initiative: केंद्र-राज्य समन्वय से IT सेक्टर को नई...

 बिहार को टेक हब बनाने की दिशा में केंद्रीय आईटी मंत्री से अहम बैठक, निवेश, AI, स्टार्टअप और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर।Bihar Tech Hub...

Prashant Bose Death Case: माओवादी नेता का अंतिम संस्कार अटका, प्रशासन...

 रांची जेल में माओवादी नेता प्रशांत बोस की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर असमंजस, पत्नी और परिजनों के दावे से प्रशासन की...

Ranchi Pension Update: DBT से 2.52 लाख लाभुकों को राशि ट्रांसफर,...

 रांची में सर्वजन पेंशन योजना के तहत 2.52 लाख लाभुकों को DBT से भुगतान, जिनको राशि नहीं मिली उन्हें आधार सीडिंग और सत्यापन जरूरी।Ranchi...

RIMS Medical Negligence Case: HIV मरीज का बिना जांच ऑपरेशन, दो...

रिम्स रांची में लापरवाही, HIV संक्रमित महिला का बिना जांच ऑपरेशन, दो जूनियर डॉक्टर सुई संपर्क में आने से संक्रमण का खतरा।RIMS Medical Negligence...

Ranchi Gas Supply Update: अब सिर्फ Home Delivery, कालाबाजारी पर सख्ती,...

 रांची में अब गोदाम से गैस नहीं मिलेगी, डीसी ने होम डिलीवरी अनिवार्य की, कालाबाजारी पर सख्ती और उपभोक्ताओं को PNG में शिफ्ट करने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img