झारखंड एकेडमिक काउंसिल में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद रिक्त, परीक्षाओं पर मंडराया संशय

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद 18 जनवरी से रिक्त होने के कारण परीक्षाओं पर संकट गहरा गया है। पिछले 10 दिनों से इन पदों के खाली रहने के चलते मंगलवार को इंटरमीडिएट कला, विज्ञान और वाणिज्य के एडमिट कार्ड जारी नहीं हो सके।

हालांकि, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो ने आठवीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे, लेकिन नौवीं के एडमिट कार्ड जारी न होने के कारण 26 जनवरी से प्रस्तावित आठवीं और नौवीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। अब 11 फरवरी से होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पर भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं।

हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी
जैक अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर वित्त रहित संघर्ष मोर्चा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का निर्णय लिया है। मोर्चा की मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसकी जानकारी मोर्चा के रघुनाथ सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि याचिका का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है।

परीक्षार्थियों पर संकट
जैक अध्यक्ष की अनुपस्थिति में गोपनीय कार्यों की मॉनिटरिंग न हो पाने के कारण एडमिट कार्ड वितरण प्रभावित हुआ है। आठवीं और नौवीं की परीक्षा में करीब 10 लाख छात्र शामिल होने वाले थे, जबकि मैट्रिक और इंटरमीडिएट में सात लाख से अधिक छात्र परीक्षा देंगे।

अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि झारखंड सरकार कब तक जैक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति करती है ताकि परीक्षाओं का आयोजन तय समय पर हो सके।

Jeevika 20 Years Bihar: बिहार में 1.1 करोड़ से अधिक जीविका...

Jeevika 20 Years Bihar, पटना: बिहार में जीविका के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जदयू के प्रदेश कार्यालय में नीतीश संवाद कार्यक्रम...

Jamshedpur Illegal Parking: जमशेदपुर में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करना पड़ेगा...

Jamshedpur Illegal Parking, जमशेदपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग और यातायात बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। उपायुक्त...

Saran Flood Relief: बिहार के सारण में बाढ़ राहत के लिए...

Saran Flood Relief: बिहार के सारण जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। 2...