Advertisment

नए साल पर दुर्घटना, विभिन्न सड़क हादसे में दर्जनों घायल, पांच रिम्स रेफर

मांडर (रांची) : नया साल मांडर और आसपास के लिए दुर्घटनाओं से भरा रहा. शनिवार को नया साल मनाने की खुशी में निकले लोगों को दुघर्टना का सामना करना पड़ा. नए साल के मौके पर मांडर और आसपास के क्षेत्रों में करीब दर्जन से ऊपर लोग अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए. घायलों को पीसीआर वैन के द्वारा मांडर स्थित रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. घायल व्यक्तियों को यहां पर उचित इलाज किया गया तथा गंभीर रूप से घायल पांच व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया.

घायल व्यक्तियों में चान्हो डोम्बा टोली नरेश उरांव (19 वर्ष), प्रीतम लकड़ा (18 वर्ष), चिलम अम्बा टोली गुमला-खेलारी रोड स्थित अम्बाटांड के निकट अनियंत्रित होकर गिर पड़े. बाइक पर ट्रिपल राइड थे. बताया जाता है कि तीनों नशे की हालत में थे. दोनों को हाइवे पैट्रोलिंग पुलिस के द्वारा मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर किया गया.

वहीं दूसरी दुघर्टना में मुड़मा के नौशाद आलम (26 वर्ष) और सुनील उराँव (30 वर्ष) बाइक से ब्राम्बे के निकट ट्रैक्टर को पीछे से धक्का मारा. इन लोगों को स्थानीय लोगों ने रेफरल पहुंचाया. दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया.

एक अन्य घटना में नगजुवा कैरो निवासी बबलू उरांव (27 वर्ष) कंदरी मोड़ के पास बच्चों को धक्का मारा और बाइक से खुद गिर गया. उसे गम्भीर अवस्था में रेफरल से रिम्स रेफर कर दिया गया.

रिपोर्ट : इल्ताफ अंसारी

वीरगंज नाव दुर्घटना में मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा भुगतान

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...