पटना : अपहरण का आरोप झेल रहे जनता दल यूनाइटेड के ही विधायक डॉ. संजीव ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि हमारे दल के कुछ मंत्री हैं और कुछ पूर्व मंत्री हैं। यह चिरकुट लोग हमारे खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी का खुलासा करेंगे। यह सभी चिरकुट है। इन सभी से हमें कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। यह लोग पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय आने पर सबका खुलासा होगा।
जदयू विधायक सुधांशु शेखर जब मीडिया से बात करके बता रहे थे कि किस आधार पर अपने ही विधायक पर मामला दर्ज कराया है। उसी समय उनके सामने विधायक डॉ. संजीव आ गए और दोनों के बीच कन्वर्सेशन होने लगा। इसी दौरान डॉक्टर सुधांशु शेखर ने कहा कि पूरे मामले की जांच पुलिस करेगी। यह तस्वीर अद्भुत है जिसमें आप देख सकते हैं कि डॉक्टर संजीव और सुधांशु शेखर दोनों अपनी-अपनी बात रख रहे हैं। इसी दौरान सुधांशु शेखर वहां से डॉक्टर संजीव के सामने ही निकल गए।
हालांकि डॉक्टर संजीव ने कहा कि इनको कुछ पता नहीं है इनको तो बहकाया गया है। इस आधार पर इन्होंने मामला दर्ज कराया है। हम जानते हैं कि कौन लोग इसके पीछे हैं। किन चिरकुट लोगों ने इस पूरे घटना को अंजाम दिया है। इसमें कई मंत्री भी हैं, कई पूर्व मंत्री भी हैं। यह सभी पार्टी को कमजोर करने में लगे हैं। सबका हिसाब मैं समय आने पर करूंगा। उन्होंने कहा अपने ही दल के कई बड़े नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह लोग हिजड़े लोग हैं। अगर खुद को मर्द समझते हैं तो सामने आए और सामने आकर बात करें।
अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट







