JCB चलाने के बहाने चालक का किया अपहरण, फिरौती की मांग, 2 गिरफ्तार

गया : गया पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता प्राप्त हुआ है। जो महज 24 घंटे में मामले का सफल उदभेदन किया है और मामले में संलिप्त दो अपराधियों को धरदबोचा है। दरसअल, पूरा मामला यह है कि जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र में रहनेवाले एक जेसीबी चालक को जेसीबी चलाने को लेकर फोन कर के नवादा बुलाया गया था। जहां से अज्ञात अपराधियों के द्वारा चालक का अपहरण कर लिया गया था। अपहृत चालक के परिजनों से सात लाख रुपए की फिरौती का डिमांड किया गया था।

वहीं फिरौती की डिमांड पूरा नहीं होने पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा चालक को जान से मार देने की धमकी भी दी थी। जिसकी शिकायत अपहृत चालक के भाई ने स्थानीय थाना को दिया। जिसके बाद स्थानीय थाना ने इसकी सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक को दी। वहीं सूचना के अवलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने एक टीम का गठन किया। उक्त टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की छानबीन करते हुए अपहरण कांड में संलिप्त दो अपराधियों को शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वहीं अपहृत चालक को बिना फिरौती दिए सकुशल बरामद कर लिया।

वहीं इस घटना के संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजित किया गया था। आयोजित प्रेसवार्ता में वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने पूरे मामले का सफल उदभेदन करते हुए इस सफलता में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों को कार्य का सहराना करते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने की बात कही है।

आशीष भारती की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

बाघमारा हादसा: Illegal Mining से घर धंसा, तीन लोग मलबे में...

धनबाद के बाघमारा में अवैध खनन के कारण एक घर ध्वस्त हो गया, जिसमें तीन लोग दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क...

पराली से होगी समृद्धि: Bihar Government Crop Management Scheme से किसानों...

बिहार सरकार ने पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना शुरू की है, जिसमें कृषि यंत्रों पर अनुदान देकर किसानों की आय...

अब नहीं बिखरेंगे रैयत, 2013 कानून लागू कराने का संकल्प; संघर्ष...

Jharkhand: बड़कागांव में विस्थापित रैयतों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इसकी अगुवाई पूर्व विधायक अंबा...

वर्षों का इंतजार खत्म: कर्मचारियों को मिला सेवांत लाभ का भुगतान

Bihar: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के 15 कर्मचारियों को वर्षों से लंबित सेवांत लाभ का भुगतान आखिरकार कर दिया गया। बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय...

मुरहू में पत्थरबाजी और हिंसा के दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई...

Jharkhand: खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी पर हुई पत्थरबाजी और हिंसा की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर रक्षा राज्य मंत्री Sanjay...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img