‘ड्रोन बदल रहा खेती का खेल, लागत आधी, काम मिनटों में और सरकार भी दे रही अनुदान’

पटना : खेती को हाई-टेक और लाभकारी बनाने के लिए बिहार सरकार का कृषि विभाग निरंतर प्रयासरत है। इसी के तहत विभाग कृषि ड्रोन छिड़काव योजना लेकर आया है, जिससे किसानों के लिए ड्रोन से छिड़काव कराना सस्ता और कारगर साबित हो रहा है। फसलों में कीटनाशी, खरपतवारनाशी और तरल उर्वरकों आदि का ड्रोन से छिड़काव कराने पर विभाग की ओर से भारी अनुदान दिया जा रहा है। इसका लाभ लेने के लिए किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ड्रोन से छिड़काव पर किसानों को मिल रहा अनुदान

ड्रोन से छिड़काव कराने पर किसानों को प्रति एकड़ 50 प्रतिशत, अधिकतम 240 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। एक किसान अधिकतम 10 एकड़ क्षेत्र के लिए आवेदन कर सकता है। किसान ड्रोन का उपयोग कर बड़े क्षेत्रफल में महज कुछ ही मिनटों में कीटनाशक, खाद या दवाओं का छिड़काव कर सकते हैं। इसके प्रयोग से न केवल लागत में कमी आएगी, बल्कि समय की भी बचत होगी। साथ ही, इससे मिट्टी की क्वालिटी दुरुस्त रखने और फसलों में कीटनाशकों व दवाओं के अवशेष को कम करने में भी मदद मिलती है।

पिछले वर्ष 27,666 एकड़ में ड्रोन से हुआ था छिड़काव

कृषि विभाग ने इस वर्ष 56,050 एकड़ क्षेत्र में ड्रोन से छिड़काव का लक्ष्य रखा है। वर्ष 2024-25 में 27,666 एकड़ फसलों में ड्रोन से छिड़काव सफलतापूर्वक किया गया था। ड्रोन के माध्यम से फसलों में कीटनाशी, फफूंदनाशी, खरपतवारनाशी, पादप वृद्धि नियामक तथा तरल उर्वरक जैसे नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, एनपीके एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों का छिड़काव किया जा सकता है।

छिड़काव से होंगे ये फायदे

ड्रोन मैन्युअल छिड़काव की तुलना में 50 से 60 गुना तेजी से कीटनाशकों और उर्वरकों का छिड़काव कर सकता है। इससे लगभग 15 से 20 मिनट में एक एकड़ क्षेत्र में छिड़काव संभव है। ड्रोन के उपयोग से 90 प्रतिशत तक पानी और 40 प्रतिशत तक कीटनाशक एवं फफूंदनाशक आदि की बचत की जा सकती है। इससे कृषि लागत में कमी आएगी, समय की बचत होगी और सही समय पर खेतों में प्रभावी कीट प्रबंधन किया जा सकेगा।

खेती को आधुनिक, सस्ती व सुरक्षित बनाने की दिशा में कृषि ड्रोन छिड़काव योजना एक बड़ा कदम है – कृषि मंत्री राम कृपाल यादव

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार में खेती को आधुनिक, सस्ती और सुरक्षित बनाने की दिशा में कृषि ड्रोन छिड़काव योजना एक बड़ा कदम है। ड्रोन तकनीक से किसानों की लागत घटेगी, समय की बचत होगी और फसलों में कीटनाशी व उर्वरकों का सटीक एवं संतुलित उपयोग संभव होगा। राज्य सरकार 50 प्रतिशत अनुदान के माध्यम से किसानों को इस नई तकनीक से जोड़ रही है।

यह भी पढ़े : कोल्हरामपुर सिवमचक में रामकृपाल यादव ने आशीष डेयरी का किया उद्घाटन

Saffrn

Trending News

तेजस्वी को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को एक केस में कोर्ट से बड़ी राहत मिली...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न कांडों में 22 अभियुक्त गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने विभिन्न कांडों में कार्रवाई करते हुए कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान...

RPF प्रभारी की सख्त कार्रवाई, मालगोदाम से चोरी हुई 60 बोरी...

सिवान : सिवान रेलवे स्टेशन के मालगोदाम साइडिंग से चोरी हुई 60 बोरी प्रिज्म सीमेंट के मामले में आरपीएफ प्रभारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व...

गया तक फैला ‘जमीन जादूगर’ गैंग, कागज बदलकर करोड़ों की जमीन...

कटिहार : कटिहार रजिस्ट्री ऑफिस से शुरू हुए जमीन घोटाले की आग अब दूसरे जिलों तक पहुंचती दिख रही है। रिकॉर्ड रूम में दस्तावेज...

30 मई से पहले करा लें यह जरूरी काम, वरना रुक...

पटना : समाज कल्‍याण विभाग के मंत्री डॉ. श्‍वेता गुप्‍ता ने सामाजिक सुरक्षा निदेशालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति और मॉनीटरिंग व्यवस्था की समीक्षा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img