मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के गंगासागर चौक पर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया (CBI) के एटीएम के पास चार संदिग्ध व्यक्ति एटीएम बदलकर पैसा निकालने की कोशिश एवं पैसा निकालने वालों को टारगेट बनाकर ठगने की घटना का अंजाम देने की कोशिश को मधुबनी पुलिस ने नाकाम किया। एटीएम गार्ड के द्वारा नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टेक्निकल टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों को खंगाला जा रहा है। सदर डीएसपी राजीव कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।
यह भी पढ़े : फिरौती नहीं दी तो अपराधियों ने स्क्रैप व्यापारी पर कर दी फायरिंग
यह भी देखें :
अमर कुमार की रिपोर्ट


