लगातार हो रहे बारिश से मोतिहारी में सड़क पर चढ़ा नदी का पानी, 2 जिलों टूटा संपर्क

मोतिहारी :2 जिलों टूटा संपर्क –  पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड के देवापुर गांव के समीप मोतिहारी-शिवहर सड़क पर दूसरी बार बाढ़ का पानी चढ गया है। शिवहर-मोतिहारी सड़क पर बागमती नदी का पानी पहुंचने से दो जिलों के बीच का संपर्क टूट गया है। नेपाल के तराई क्षेत्रों सहित बिहार के कई इलाकों में हो रही बारिश से बागमती एवं लालबकेया नदियों के जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

नदी में आई बाढ़ का पानी शिवहर-मोतिहारी सड़क पर देवापुर से नरकटिया तक दो से तीन फुट बह रहा है। बाढ़ का पानी कच्ची सड़क के रास्ते निकल जिहुली, देवापुर गांव के निचले हिस्से में फैल रहा है। शिवहर- मोतिहारी पथ बाढ़ का पानी चढ़ जाने से इस रास्ते दोनों जिलों का संपर्क भंग हो गया है। बाढ़ के पानी से मोतिहारी के देवापुर जिहुली होकर शिवहर के बेलवा जाने का आवागमन बाधित होने के कारण छोटी बड़ी गाड़ी का परिचालन प्रखंड के जिहुली गोनाही होकर किया जा रहा है।

2 जिलों टूटा संपर्क

इस प्रकार करीब 15 से 20 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है । बागमती एवं लालबकेया नदी के जलस्तर में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बाढ़ का पानी आस-पास के निचले इलाकों में भी फैलना शुरू हो गया है। इस संबंध में बीडीओ सम्राट जीत ने बताया कि क्षेत्र में पुन: दूसरी बाढ़ का पानी आना शुरू हो चुका है । बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन की टीम स्थानीय स्थल पर पूरी तरह तैयार है। आस पास के लोग सहमे हुए हैं । आवागमन पूरी तरह से प्रभाव‍ित हो चुकी है। प्रशासन भी इसको लेकर अलर्ट है।

https://22scope.com/flood-threat-in-motihari-bagmati-and-lalbakeya-river-crossing-the-red-mark/

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates