विवाहिता का प्रेम प्रसंग से दांपत्य जीवन में दरार, जमीन खोद कर निकाली गयी लाश

Muzaffarpur -सकरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के शक में ससुराल पक्ष के द्वारा एक विवाहिता की हत्या कर जमीन में दफन कर दिया गया. मामले की जानकारी मिलने पर सकरा पुलिस ने जमीन की खुदाई कर क्षत विक्षत लाश को बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH  भेज दिया.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिलखी पंचायत के ठिकहा गांव की सीता देवी कुछ दिन पहले ही एक युवक के साथ फरार हो गयी थी. हालांकि कुछ दिनों के बाद आपसी सहमति और पंचायत वालों के कहने पर ससुराल लौट गयी. लेकिन, संबंधों में कड़ुवाहट बनी रही. महिला को तीन बच्चे हैं, जिसमें एक बेटी की शादी भी हो चुकी है.

विवाहिता की हत्या के बाद भाग खड़ा हुआ पूरा परिवार

बतलाया जा रहा है कि मृतक सीता देवी का पति उसकी बार बार पिटाई करता था. जिसकी वजह से वह घर छोड़कर भाग गयी थी. जब वापस आयी तब उसके पति और अन्य रिश्तेदारों ने उसकी हत्या कर दी और शव को गांव के बगल में स्थित जंगल में दफन कर दिया. जब इसकी जानकारी उसके मायके वालों को मिली तब इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस आने के पहले ही पूरा परिवार फरार है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

रिपोर्ट- विशाल कुमार

एकतरफा प्यार का सनक, नाबालिग प्रेमिका पर तेजाबी कहर

बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने की बेटी हत्या, शव को जंगल में दफनाया

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...