दहेज के चक्कर में विवाहिता की हत्या, श्मशान घाट से पुलिस ने उठायी लाश

Aurangabad– फेसर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर पंचायत के परसी गांव में देहज लोभियों के द्वारा एक विवाहिता की हत्या की खबर आयी है. बतलाया जा रहा है कि मृतिका धर्मेन्द्र यादव की 25 वर्षीय पत्नी उषा देवी थी. हत्या के बाद आनन-फानन में जलाने के लिए श्मसान घाट ले जाया गया, लेकिन मायके वाले की सूचना पर फेसर पुलिस पहुंच गयी. पुलिस को देखते ही ससुराल पक्ष के लोग भाग खड़े हुए. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है.

विवाहिता की हत्या के बाद आरोपी फरार

इस मामले में मृतका के पिता नबीनगर के नरारी निवासी अशोक सिंह यादव के बयान पर फेसर थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है. सभी नामजद फरार है और पुलिस उनकी गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मृतिका उषा की शादी धर्मेंद्र के साथ वर्ष 2017 में हुई थी. मायके वालों की ओर से ससुराल पक्ष के परिजनों पर शादी के बाद दहेज की मांग करने का आरोप लगाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी.

रिपोर्ट-दीनानाथ

 Paint your nail: think positive

Bihar Flood Alert: गंगा का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट CM सम्राट...

Bihar Flood Alert, पटना: बिहार में गंगा, गंडक और सोन नदियों का जलस्तर बढ़ने के बीच राज्य सरकार ने निगरानी तेज कर दी है।...

Rising Bihar Investor Summit 2026: बिहार में निवेश पर सरकार देगी...

Rising Bihar Investor Summit 2026, पटना: बिहार में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट-2026 का...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...