पानी की समस्या को लेकर लोगों ने राष्ट्रीय मार्ग को किया जाम, सड़क पर किया आगजनी

जहानाबाद : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार इलाके के वार्ड संख्या-4 और 5 के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर आज शुक्रवार को जहानाबाद अरवल राष्ट्रीय मार्ग को जाम कर दिया। साथ ही आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच लोगो को समझाने बुझाने में जुट गई है। सड़क जाम कर स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीनों से इलाके के लोगों को नल जल के तहत पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। जिसके कारण लोगों को पीने के पानी का संकट झेलना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि कई बार स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाया गया लेकिन कोई ठोस पहल नहीं किया गया। जिसके बाद आज हमलोग सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को जल समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिलाकर जाम समाप्त कराया। लेकिन इस बीच करीब एक घंटा तक सड़क यातायात बाधित रहा। जिसके कारण आम लोगों के साथ-साथ यात्रियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Bokaro Crime: बोकारो में 7 साल के बच्चे से दरिंदगी पर...

Bokaro Crime: बोकारो में सात वर्षीय बच्चे के साथ कथित दरिंदगी की घटना को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़ा रुख अपनाया...

Jamshedpur Police Mock Drill: गोलमुरी पुलिस सेंटर में दिखी हाई-टेक तैयारी,...

Jamshedpur Police Mock Drill: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने गोलमुरी पुलिस सेंटर में दंगा-रोधी मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित किया। इसका मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी...

2 संदिग्ध का पाकिस्तानी कनेक्शन! पुलिस ने टेरर एक्ट में किया...

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जिसका पाकिस्तान के आतंकी संगठनों...